Bilaspur Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरातफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, चाकूबाजी से दहला पूरा इलाका

Ads

Bilaspur Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरातफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, चाकूबाजी से दहला पूरा इलाका

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 11:43 AM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 11:44 AM IST

Bilaspur Chakubazi News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • गणेश विसर्जन के दौरान दो समितियों के बीच विवाद
  • तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • आरोपी की तलाश जारी

बिलासपुर: Bilaspur Chakubazi News 11 दिनों तक चले गणेशोत्सव के बाद आज अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणपति बप्पा को विदाई दी जा रही है। सुबह से ही भक्तों में विसर्जन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भी आज गणेश विसर्जन किया जा रहा है, लेकिन इसी बीच दो समितियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते चाकूबाजी भी हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

युवकों के बीच मारपीट

Bilaspur Chakubazi News मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान युवकों के बीच मारपीट हुई और इसी बीच चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी की तलाश जारी

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत कराया। दूसरी ओर मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई।

इन्हें भी पढ़ें:-

बिलासपुर में चाकूबाजी की घटना कहां हुई?

यह घटना बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान हुई।

विवाद किसके बीच हुआ था?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो गणेश उत्सव समितियों के सदस्यों के बीच विवाद हुआ था।

इस घटना में कितने लोग घायल हुए?

चाकूबाजी की घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।