All Schools Closed in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद करने का ऐलान, तत्काल प्रभाव से कलेक्टर ने जारी किया आदेश, परीक्षाएं भी कर दी गई रद्द, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

Ads

All Schools Closed in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद करने का ऐलान, तत्काल प्रभाव से कलेक्टर ने जारी किया आदेश, परीक्षाएं भी कर दी गई रद्द, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 10:37 AM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 10:52 AM IST

All Schools Closed in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद करने का ऐलान, तत्काल प्रभाव से कलेक्टर ने जारी किया आदेश, परीक्षाएं भी कर दी गई रद्द, जानें क्यों लिया गया ये फैसला /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • 3 जिलों में आज स्कूल बंद
  • भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला
  • कई परीक्षाओं की तारीख बदली

धमतरी/बीजापुर/बालोद। All schools closed in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पिछले 2 ​तीन दिनों से प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी है। लगातार बारिश से नदी-नालों में बाढ़ जैसे हालात है। वहीं लगातार बारिश होने से इसका असर अब स्कूली बच्चों पर भी पड़ने लगा है। धमतरी, बीजापुर, बालोद और कांकेर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और आज यानि 25 सितंबर को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है। कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में बताया गया है कि भारी बारिश के कारण छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

धमतरी में स्कूलों में की छुट्टी, त्रैमासिक परीक्षा रद्द (Dhamtari School Holiday)

धमतरी जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में हो रहे अत्यधिक वर्षा के कारण छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय और अशासकीय या अनुदान प्राप्त शालाओं में दिनांक 25 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। संचालित त्रैमासिक परीक्षा के लिए पृथक से आदेश जारी किया जावेगा।

बीजापुर स्कूलों में छुट्टी,  त्रैमासिक परीक्षा अब 28 को ( Bijapur School Holiday)

जारी आदेश के अनुसार प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में 25 सितंबर को अवकाश रहेगा। हालांकि, 25 सितंबर को आयोजित होने वाली माध्यमिक वर्ग की त्रैमासिक परीक्षा अब 28 सितंबर को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार होगी। वहीं हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की त्रैमासिक परीक्षा, जो 25 सितंबर को होनी थी, अब 1 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

बालोद जिले के सारे स्कूलों में छुट्टी, त्रैमासिक परीक्षा रद्द ( Balod School Holiday)

All schools closed in Chhattisgarh कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, जिले में विगत दो दिनों से हो रही अति वृष्टि के फलस्वरूप छात्र हित को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय और अशासकीय/अनुदान प्राप्त शालाओं में दिनांक 25-09-2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। आज दिनांक को संपादित होने वाली समस्त परीक्षाओं को आगामी दिनांक 28.09.2026 को पूर्ववत समय में ही संचालित किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

बारिश के चलते जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट रद्द

All schools closed in Chhattisgarh वहीं जगदलपुर में भी लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। इंद्रावती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। NH-30 मेडिकल कॉलेज रोड पर भी जलभराव की स्थिति है, वहीं बारिश के चलते जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट रद्द कर दी गई है। रेल पटरी पर मलबा गिरने से ट्रेन सेवा भी प्रभावित है।

गरियाबंद के घरों में घुसा बाढ़ का पानी

गरियाबंद जिले में भी पिछले दो दिनों की बारिश से देवभोग क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर है, वहीं, बेलाट और मूंगिया नाले का जलस्तर बढ़ गया है
मुड़गेलमाल के भैसालपारा में बाढ़ का पानी घरों में भर गया है। जिससे निचली बस्तियों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

कांकेर-आमाबेड़ा-धनोरा मार्ग बंद

लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर है, बारिश से दूध नदी का जलस्तर बढ़ गई है। बारिश की वजह से बारिश के चलते आवाजाही प्रभावित है। कांकेर-आमाबेड़ा-धनोरा मार्ग बंद कर दिया गया है। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी

इधर, प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रह बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, कई नदी नालें उफान पर है। प्रदेश ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात के प्रभाव के चलते छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को स्कूल क्यों बंद किए गए हैं?

धमतरी, बीजापुर और बालोद में भारी बारिश और अति वृष्टि को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए 25 सितंबर 2026 को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

किन जिलों में सभी स्कूल बंद रहेंगे?

धमतरी, बीजापुर और बालोद जिले के शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूल 25 सितंबर को बंद रहेंगे।

धमतरी में 25 सितंबर की त्रैमासिक परीक्षा कब होगी?

धमतरी में 25 सितंबर को होने वाली त्रैमासिक परीक्षा के लिए बाद में अलग से आदेश जारी किया जाएगा।

बीजापुर में परीक्षा की नई तारीख क्या है?

माध्यमिक वर्ग की परीक्षा अब 28 सितंबर को होगी, जबकि हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षा 1 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

बालोद में 25 सितंबर की परीक्षा कब होगी?

बालोद में 25 सितंबर को होने वाली सभी परीक्षाएं 28 सितंबर 2026 को पूर्व निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी।