(RRB NTPC UG Vacancy 2026/Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: RRB NTPC UG Vacancy 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। CEN 07/2026 के तहत नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के UG स्तर के कुल 1,688 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 13 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती (RRB NTPC UG Vacancy 2026) का विस्तृत नोटिफिकेशन 14 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
इस भर्ती में चार तरह के पद शामिल हैं। इनमें ट्रेन क्लर्क के 188 पद, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 700 पद, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 200 पद और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 600 पद हैं। इस तरह कुल 1,688 रिक्तियां भरी जाएंगी। कमर्शियल कम टिकट क्लर्क का शुरुआती वेतन 21,700 रुपये और बाकी तीन पदों का शुरुआती वेतन 19,900 रुपये है। इसके अलावा 7वें वेतन आयोग के अनुसार लागू भत्ते भी मिलेंगे।
इन पदों के लिए (RRB NTPC UG Vacancy 2026) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान भी जरूरी होगा। उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
उम्मीदवार RRB के आधिकारिक आवेदन पोर्टल या संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर लॉगिन करके व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर उसकी कॉपी सुरक्षित रखना होगा।
सामान्य और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। वहीं SC, ST, महिला, पूर्व सैनिक, PwBD, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है। (RRB NTPC UG Vacancy 2026) CBT-1 में शामिल होने पर सामान्य और OBC उम्मीदवारों को बैंक शुल्क काटकर 400 रुपये वापस किए जाएंगे, जबकि रियायती शुल्क श्रेणी वालों को CBT-1 में शामिल होने के बाद 250 रुपये का रिफंड मिलेगा।
चयन प्रक्रिया में CBT-1, CBT-2, जरूरत के अनुसार टाइपिंग स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी। CBT-1 में 100 सवालों के लिए 90 मिनट मिलेंगे, जबकि CBT-2 में 120 सवाल होंगे। दोनों परीक्षाओं में जनरल अवेयरनेस, गणित और रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे।