Bilaspur Crime News: सुबह-सुबह महिलाओं से करते थे ऐसा काम, पुलिस ने अंतर्राज्यीय लुटेरा गैंग का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Crime News: बिलासपुर पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
Bilaspur Crime News/Photo Credit: AI
- बिलासपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश किया
- कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
- वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की स्कूटी बरामद
Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ में अपराधी बेखौफ हो गए है, बदमाशों को पुलिस का भी डर नहीं रहा। इसी बीच बिलासपुर पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उड़ीसा से आए बदमाशों का यह गिरोह स्थानीय सहयोगियों के साथ मिलकर शहर में चैन स्नैचिंग और लूट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहा था। कार्रवाई में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
दरअसल, शहर (Bilaspur Crime News) के तोरवा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चैन स्नैचिंग और लूट की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी थी। बदमाश सुबह के वक्त महिलाओं को अकेला पाकर उन्हें अपना शिकार बनाते थे। सीसीटीवी और टेक्निकल एविडेंस से सामने आया कि वारदातों के पीछे एक ही गिरोह का हांथ है। जांच में पता चला ये अपराधी उड़ीसा से आकर स्थानीय सहयोगियों के घर में ठहरते थे और सुनियोजित तरीके से अपराध को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
कई राज्यों में फैला है नेटवर्क
Bilaspur Crime News पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव सिंह, शक्ति प्रसाद, नवीन साहू, प्रमोद सिंह, अतुल मुंडा और बसंता खड़िया के रूप में हुई है। पूछताछ में सभी ने तोरवा और सिरगिट्टी क्षेत्र में महिलाओं के साथ लूट और स्नैचिंग की 3 वारदातों को स्वीकार किया है। घटना में उपयोग की गई बिना नंबर की एक स्कूटी भी आरोपियों से बरामद हुई है। गिरोह संगठित होकर विभिन्न राज्यों में इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। जिसके चलते अब इन पर आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। फिलहाल, सभी 6 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और अन्य फरार साथियों की तलाश तेजी से की जा रही है।
ये भी पढ़ें
- Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में धराया पाकिस्तानी स्लीपर सेल का सदस्य, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
- GPM Kidnapping Video: छत्त्तीसगढ़ में दिनदहाड़े कारोबारी का अपहरण, पुलिस बनकर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, CCTV फुटेज देख पुलिस के भी उड़े होश
- Rahul Gandhi CG Visit: छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी.. प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को दी ये नसीहत, अब जिलाध्यक्षों से कर रहे चर्चा
- NEET Re-Examination Live Updates: बुरका पहनकर एग्जाम सेंटर पहुंची NEET अभ्यर्थी को नहीं मिली एंट्री.. ये छात्राएं भी बिना परीक्षा दिए लौटीं घर
- T20 cricket Leading Run Scorer: ‘यूनिवर्सल बॉस’ क्रिस गेल को पीछे छोड़ ये बल्लेबाज पहुंचा टॉप पर.. जानें किन बल्लेबाजों ने बनाये टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

Facebook


