Bilaspur GGU University News : सेंट्रल यूनिवर्सिटी आपत्तिजनक टिप्पणी मामला, छात्रों के बाद अब इनके ऊपर गिरी गाज, लिया गया ये बड़ा एक्शन

Bilaspur GGU University News : सेंट्रल यूनिवर्सिटी आपत्तिजनक टिप्पणी मामला, छात्रों के बाद अब इनके ऊपर गिरी गाज, लिया गया ये बड़ा एक्शन

Bilaspur GGU University News : सेंट्रल यूनिवर्सिटी आपत्तिजनक टिप्पणी मामला, छात्रों के बाद अब इनके ऊपर गिरी गाज, लिया गया ये बड़ा एक्शन

Bilaspur GGU University News

Modified Date: April 28, 2026 / 10:11 am IST
Published Date: April 28, 2026 10:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी में आपत्तिजनक टिप्पणी से विवाद
  • 4 छात्रों पर FIR, हॉस्टल से निष्कासन
  • सुरक्षा प्रभारी को कारण बताओ नोटिस, जांच जारी

बिलासपुरBilaspur GGU University News : बिलासपुर के गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भगवान राम और महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अब सीयू सुरक्षा प्रभारी को नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में यूनिवर्सिटी के चार छात्रों पर FIR दर्ज कर हॉस्टल से भी निष्कासित कर दिया गया है।

सीयू सुरक्षा प्रभारी को नोटिस

आपको बता दें कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Bilaspur GGU University News) में लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों ने भगवान राम, अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद यूनिवर्सिटी परिसर में बवाल मच गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा में लापरवाही को देखते हुए सुरक्षा प्रभारी सीमा राय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे पूछा गया है कि ऐसी घटना कैसे हुई और समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई। साथ ही चार छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है।

4 सदस्यीय कमेटी कर रही जांच 

इस मामले में यूनिवर्सिटी की 4 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी जांच कर रही है। इससे पहले इस घटना से जुड़ा विवादित चैट भी सामने आया था। घटना के आमने आते ही हिंदुओं और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश जाहिर करते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन (Bilaspur GGU University News) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद यूनिवर्सिटी की 4 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी मामले की जांच कर रही है।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Bilaspur GGU University News) में लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों ने भगवान राम, अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वहीं अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस ने चार आरोपियों तूफानचंद्र नायक, अंशुमान सिंह, कौश्तुभमणि पांडे और प्रियांशु सिंह पर धारा 299,196,353(1C)और 115, 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.