Reported By: Jitendra Thawait
,Bilaspur Rape News | Photo Credit: AI
बिलासपुर: शहर की भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग करने का गंभीर मामला (Bilaspur Rape News) सामने है। आरोप है कि, झारखंड रांची निवासी ठेकेदार कारोबारी संजय सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म (Businessman Fraud Case) किया है। आरोपी ने माइनिंग में निवेश के बहाने नेत्री से नजदीकियां बनाई थी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Bilaspur Crime News जानकारी के मुताबिक, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। (Civil Line Police) पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि, करीब दो साल पहले उसकी पहचान झारखंड रांची निवासी संजय सिंह से हुई। इस दौरान संजय सिंह ने खुद को बड़ा उद्योगपति बताया, साथ ही भाजपा नेत्री को भी निवेश करने पर अच्छी कमाई का प्रलोभन दिया। इसके बाद आरोपी ने व्यापार में पार्टनरशिप और दोगुना मुनाफा का झांसा देकर महिला से करोड़ों रुपए निवेश कराया।
इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बड़ा और उसने बीजेपी नेत्री के साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। भाजपा नेत्री का आरोप है कि, कारोबारी ने भरोसे का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद लगातार ब्लैकमेलिंग कर पैसे की डिमांड करता रहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में मोबाइल चैट, कॉल डिटेल, लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।