Bilaspur DG’s Son Marpeet: छत्तीसगढ़ के इस जिले में DG के बेटे के साथ मारपीट, महज इस वजह से बदमाश ने पीट-पीटकर किया अधमरा

Bilaspur DG's Son Marpeet: छत्तीसगढ़ के Bilaspur से मारपीट का एक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस महानिदेशक (डीजी) Pawan Dev के बेटे तेजस्व देव के साथ कथित रूप से मारपीट की गई।

Bilaspur DG’s Son Marpeet: छत्तीसगढ़ के इस जिले में DG के बेटे के साथ मारपीट, महज इस वजह से बदमाश ने पीट-पीटकर किया अधमरा

bilaspur dg/ image source: IBC24

Modified Date: March 12, 2026 / 11:03 am IST
Published Date: March 12, 2026 10:51 am IST
HIGHLIGHTS
  • डीजी के बेटे से मारपीट
  • लापरवाही से कार चलाने पर विवाद
  • समझाइश देने पर भड़का आरोपी

Bilaspur DGP’s Son Marpeet: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के Bilaspur से मारपीट का एक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस महानिदेशक (डीजी) Pawan Dev के बेटे तेजस्व देव के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के Sarkanda थाना क्षेत्र में हुई।

बताया जा रहा है कि एक कार सवार युवक लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान तेजस्व देव ने उसे सावधानी से गाड़ी चलाने की समझाइश दी। लेकिन समझाने की बात सुनकर कार चला रहा युवक भड़क गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और आरोपी युवक ने तेजस्व देव के साथ मारपीट कर दी।

Bilaspur Assault Case: आरोपी को कार चलाने से रोका तो हुई मारपीट

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक की पहचान Sagar Jaiswal के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब तेजस्व देव ने उसे लापरवाही से कार चलाने से रोका और समझाने की कोशिश की, तो वह गुस्से में आ गया। इसके बाद उसने बहस करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

DG Pawan Dev Son Attack: आरोपी के खिलाफ कस दर्ज

Bilaspur DGP’s Son Marpeet मामले में Sarkanda Police Station में आरोपी सागर जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि विवाद किस परिस्थिति में बढ़ा और मारपीट की घटना कैसे हुई।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।