Reported By: Jitendra Thawait
,petrol pump/ image source: ibc24 file image
Bilaspur Petrol Pump Dry: बिलासपुर: बिलासपुर से पेट्रोलियम संकट की बड़ी खबर सामने आई है। ईरान-इजरायल तनाव के बीच अब इसका असर भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया जा रहा है। बिलासपुर जिले में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई प्रभावित होने से करीब 8 पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। कई पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते लोगों को बिना फ्यूल लिए वापस लौटना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक, अचानक बढ़ी मांग और सप्लाई चेन में आई रुकावट के कारण यह स्थिति बनी है। जिले में जितनी खपत है, उसके मुकाबले पर्याप्त पेट्रोलियम आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है। इसका असर सिर्फ शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी इसी तरह की समस्या देखी जा रही है।
बिलासपुर जिले में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई प्रभावित होने से करीब 8 पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। पेट्रोल पंपों पर सुबह से लंबी कतारें लग रही हैं। कई वाहन चालक एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आए। रोजमर्रा के कामकाज, परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका असर पड़ने लगा है। जिन लोगों को रोजाना यात्रा करनी पड़ती है, उनके लिए यह स्थिति चिंता का कारण बन गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक ईंधन संकट से काफी परेशानी हो रही है। कई लोग जरूरत से ज्यादा फ्यूल भरवाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे मांग और बढ़ रही है। इसी वजह से उपलब्ध स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है।
जिला प्रशासन ने हालात पर नजर बनाए रखने की बात कही है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही सप्लाई सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार समीक्षा हो रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी न करें और पेट्रोलियम के उपयोग में संयम बरतें।
इन्हे भी पढ़ें:-