beating of uniform constable
Uniform constable beaten badly : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जिले बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां चखना दुकान संचालक ने वर्दीधारी आरक्षक की सरेराह जमकर पिटाई की। संचालक और वर्दीधारी आरक्षक के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि संचालक और आरक्षक के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर यह विवाद हुआ।
Uniform constable beaten badly: दरअसल, यह मामला बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र का है। विवाद की यह घटना इस क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार जिस आरक्षक के साथ मारपीट हुआ, उसका नाम विष्णु चंद्रा बताया जा रहा है, जो सकरी थाना में पदस्थ है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।