Brazil Lightning Strike : बॉयफ्रेंड के साथ बीच पर बिता रही थी सुकून के पल, अचानक बदला मौसम और फिर हुआ कुछ ऐसा! CCTV देख दहल जाएंगे

Ads

ब्राजील के पल्होका स्थित प्राया दा पिनहेरा बीच पर बॉयफ्रेंड के साथ टहल रही 39 वर्षीय महिला पर अचानक बिजली गिर गई। हादसे का खौफनाक CCTV फुटेज सामने आया है, जबकि अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 11:42 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 11:45 PM IST

Brazil Lightning Strike

HIGHLIGHTS
  • बॉयफ्रेंड के साथ बीच पर टहल रही थी 39 वर्षीय महिला
  • अचानक महिला पर गिरी आसमानी बिजली, CCTV में कैद हुआ हादसा
  • रेस्क्यू और CPR के बावजूद नहीं बच सकी महिला की जान

पल्होका : Brazil Lightning Strike ब्राजील के पल्होका स्थित मशहूर प्राया दा पिनहेरा (Praia da Pinheira) बीच पर एक बेहद खौफनाक हादसा सामने आया है, जहाँ अपने बॉयफ्रेंड के साथ समंदर किनारे सुकून के पल बिता रही एक महिला पर अचानक आसमान से बिजली गिर गई। कुदरत के इस कहर में 39 वर्षीय एंडिनारा गोंसाल्वेस अरेजे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एंडिनारा अपने बॉयफ्रेंड के साथ बीच पर टहल रही थीं। सब कुछ सामान्य चल रहा था कि तभी अचानक आसमान से कड़कती बिजली सीधे एंडिनारा पर आ गिरी और वह रेत पर ढेर हो गईं। घटना के बाद बदहवास बॉयफ्रेंड की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और इमरजेंसी मेडिकल टीम मौके पर पहुंची।

नहीं बच पाई महिला की जान

दमकलकर्मियों ने रेत पर ही महिला को सीपीआर (CPR) दिया और उन्हें तुरंत प्राया डो सोन्हो इमरजेंसी यूनिट के लिए रवाना किया गया। रास्ते में डॉक्टरों ने डिफिब्रिलेटर के जरिए तीन बार झटके देकर धड़कनें वापस लाने का प्रयास भी किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सामने आए वीडियो ने दुनियाभर के नेटिजन्स को सन्न कर दिया है और प्रकृति के इस अचानक व भयानक रूप को देखकर हर कोई हैरान है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करते हुए बीच पर आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को खराब मौसम के दौरान खुले तटीय इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह हादसा कहां हुआ?

यह हादसा ब्राजील के पल्होका स्थित प्राया दा पिनहेरा बीच पर हुआ।

महिला के साथ क्या हुआ?

महिला पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

क्या महिला को बचाया जा सका?

दमकलकर्मियों ने CPR दिया और मेडिकल टीम ने भी बचाने की कोशिश की, लेकिन महिला की मौत हो गई।