ED Raid Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई खत्म! पूर्व CM के करीबियों के ठिकानों पर सुबह से चल रही थी जांच, हाथ लगे कई अहम दस्तावेज

Ads

छत्तीसगढ़ के रायपुर, धमतरी, दुर्ग-भिलाई और बलरामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री के करीबियों से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी पूरी हो गई है। जांच के बाद ईडी की टीमें वापस लौट गई हैं।

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 12:06 AM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 12:12 AM IST

ED Raid Chhattisgarh

HIGHLIGHTS
  • रायपुर, धमतरी, दुर्ग-भिलाई और बलरामपुर में हुई थी कार्रवाई
  • पूर्व CM के PA केके चंद्रवंशी और OSD चेतन बोरगड़िया के ठिकानों पर जांच
  • दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल के बाद लौटीं ED टीमें

रायपुर : ED Raid Chhattisgarh :  छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी की कार्रवाई आखिरकार पूरी हो गई है। रायपुर, धमतरी, दुर्ग-भिलाई और बलरामपुर में ईडी की टीमों ने पूर्व मुख्यमंत्री के करीबियों के विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी थी, जहाँ कार्रवाई समाप्त कर जांच टीमें वापस लौट गई हैं।

पूर्व CM के निजी सहायक केके चंद्रवंशी के ठिकानो पर दी थी दबिश

सूत्रों के अनुसार, ईडी की अलग-अलग टीमों ने एक साथ कई प्रमुख स्थानों पर छापा मारा था। जांच एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री के निज सहायक (PA) के.के. चंद्रवंशी के ठिकानों पर दबिश देकर गहन जांच की। इसके अलावा पूर्व सीएम के ओएसडी (OSD) चेतन बोरगड़िया के बलरामपुर स्थित परिसरों में भी बड़े पैमाने पर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की छानबीन की गई।

वापस लौटी ईडी की टीमें

धमतरी और दुर्ग-भिलाई समेत बलरामपुर के सभी चिन्हित ठिकानों पर अपनी कार्रवाई और दस्तावेजों की पड़ताल पूरी करने के बाद ईडी की टीमें वापस लौट आई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के बेहद करीबी सहयोगियों के ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई के बाद से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है।

घर में फाइलों और दूसरे रिकॉर्ड की पड़ताल

बता दें की छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर के अमलतास पुरम कॉलोनी में मंगलवार को आम दिनों की तरह यहां आवाजाही तो थी, लेकिन अचानक दो गाड़ियों के पहुंचते ही माहौल बदल गया। गाड़ियों से ED की टीम उतरी और सीधे A-10 स्थित मकान में दाखिल हुई। बताया जा रहा है कि यह मकान चेतन बोरघरिया का है, जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व OSD रह चुके हैं। करीब आठ सदस्यीय टीम के पहुंचते ही घर के आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ गई। हर किसी के मन में एक ही सवाल था आखिर ED की टीम यहां क्यों पहुंची है। ED की टीम के घर पहुंचने के बाद जांच का सिलसिला शुरू हुआ। टीम ने घर के भीतर मौजूद दस्तावेजों, फाइलों और दूसरे रिकॉर्ड की पड़ताल की। जांच कई घंटे तक चलती रही। इस दौरान टीम ने अलग-अलग दस्तावेजों और रिकॉर्ड को खंगाला। हालांकि ED की ओर से इस कार्रवाई को लेकर मौके पर कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। यही वजह है कि कार्रवाई को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाते रहे, लेकिन तस्वीर उस वक्त और दिलचस्प हो गई, जब घंटों की जांच के बाद ED की टीम घर से बाहर निकली।

10 घंटों तक चली ED की कार्रवाई

शाम करीब 6:30 बजे ED की टीम मकान से बाहर निकली। करीब 10 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद टीम के हाथों में नजर आईं कागजों से बंधी कुछ गठरियां और दस्तावेज थे। इन दस्तावेजों को टीम अपने साथ लेकर रवाना हो गई। अब यही कागज इस पूरी कार्रवाई का सबसे अहम हिस्सा माने जा रहे हैं। आखिर इन फाइलों में क्या है कौन-कौन से दस्तावेज ED के हाथ लगे? क्या इन दस्तावेजों का किसी पुराने मामले से कनेक्शन है और क्या इन कागजात के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी? इन तमाम सवालों के जवाब फिलहाल सामने नहीं आए हैं। (ED Raid Chetan Borgharia House) अब बात उस कड़ी की, जिसकी वजह से ED की यह कार्रवाई चर्चा में है। चेतन बोरघरिया का नाम CG-PSC भर्ती घोटाले से जुड़े आरोपों के संदर्भ में सामने आ चुका है। इसी बीच उनके निवास पर ED की कार्रवाई ने इस पूरे मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि यह साफ करना जरूरी है कि ED की ओर से फिलहाल यह आधिकारिक रूप से नहीं बताया गया है कि मंगलवार की कार्रवाई में क्या-क्या बरामद या जब्त किया गया और इसका CG-PSC मामले से क्या सीधा संबंध है।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

 

ED ने किन जगहों पर छापेमारी की थी?

ED की टीमों ने रायपुर, धमतरी, दुर्ग-भिलाई और बलरामपुर में कई ठिकानों पर कार्रवाई की थी।

किन लोगों से जुड़े ठिकानों पर जांच हुई?

जांच पूर्व मुख्यमंत्री के PA केके चंद्रवंशी और OSD चेतन बोरगड़िया समेत उनके करीबियों से जुड़े परिसरों में हुई।

क्या ED की कार्रवाई पूरी हो गई है?

हां, उपलब्ध जानकारी के अनुसार चिन्हित ठिकानों पर जांच पूरी करने के बाद ED की टीमें वापस लौट गई हैं।