Vande Bharat: पाक को मोदी की खरी-खरी, पीएम के बयान से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, SCO समिट में फिर क्यों उठा आतंकवाद का मुद्दा?

Ads

PM Modi Statement On Terrorism: पीएम मोदी के आतंकवाद को लेकर एक बार फिर से पाकिस्तान को उनके प्रधानमंत्री के सामने जमकर लताड़ा है।

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 12:04 AM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 12:05 AM IST

PM Modi Statement On Terrorism/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को लताड़ दिया।
  • पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने पाकिस्तान को लताड़ा।
  • पीएम मोदी के बेबाक बयान से जिससे पाकिस्तान को मिर्ची लग गई।

PM Modi Statement On Terrorism: नई दिल्ली: SCO की जो तस्वीर भारत ने सोशल मीडिया में साझा की उसमें तो सभी नेता दिख रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान ने SCO की जो ग्रुप पिक्चर पोस्ट की उसमें पीएम मोदी को हटा दिया है, लेकिन ऐसा क्यों? इसकी शुरुआत होती है पीएम मोदी के उस बेबाक बयान से जिससे पाकिस्तान को मिर्ची लग गई।

SCO में दुनिया के तमाम बड़े नेताओं के बीच पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को उसी के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने जमकर लताड़ दिया। पीएम मोदी ने साफ कहा कि आतंकवाद के मामले में दोहरे मापदंडों के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। जो देश आतंकवाद को अपनी नीति के हथियार के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, आतंकियों को पनाह देते हैं और उन्हें समर्थन देते हैं, उन्हें कड़ा संदेश दिया जाना चाहिए। (PM Modi Statement On Terrorism) प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करने की भी बात कही। आतंक की फंडिंग हो, आतंकियों की भर्ती हो, कट्टरपंथ हो या फिर आतंकियों के सुरक्षित ठिकाने। मोदी ने साफ कहा कि आतंकवाद की जड़ पर प्रहार करना जरूरी है और ये सारी बातें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने पीएम मोदी ने कही।

PM Modi Statement On Terrorism: लेकिन पाकिस्तान की सोच देखिए आतंकवाद पर मोदी की दो टूक के बाद पाकिस्तान ने एक और ऐसी हरकत कर दी, जिसने उसकी मानसिकता को फिर दुनिया के सामने ला दिया। SCO समिट की ग्रुप फोटो में पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री मोदी को ही क्रॉप कर दिया और फिर उसी एडिटेड तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रुप फोटो को बिल्कुल उसी तरह शेयर किया, जैसी तस्वीर क्लिक हुई थी, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी नजर आ रहे हैं।

यानी SCO के मंच से मोदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर उसके ही प्रधानमंत्री के सामने आईना दिखाया और पाकिस्तान ने तस्वीर काटकर जवाब दिया। फर्क साफ है भारत की बात आतंकवाद खत्म करने की है और पाकिस्तान की हरकतें आज भी उसकी सोच पर सवाल खड़े करती हैं। (PM Modi Statement On Terrorism)

इन्हें भी पढ़ें:-