कोटा विधानसभा की चारों नगरीय निकाय में भाजपा का कब्जा, 4 अध्यक्ष और 3 उपाध्यक्ष पद पर जीते प्रत्याशी

कोटा विधानसभा की चारों नगरीय निकाय में भाजपा का कब्जा, 4 अध्यक्ष और 3 उपाध्यक्ष पद पर जीते प्रत्याशी

कोटा विधानसभा की चारों नगरीय निकाय में भाजपा का कब्जा, 4 अध्यक्ष और 3 उपाध्यक्ष पद पर जीते प्रत्याशी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: January 4, 2020 1:01 pm IST

पेंड्रा। कोटा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली चारो नगरीय निकाय अब भाजपा के कब्जे में है, जहां 4 अध्यक्ष और तीन उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है तो वहीं केवल पेंड्रा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को नहीं है आग लगा देने वाले बयान की जानकारी, बोले- विजयवर्गीय ने नहीं कहा ऐसा

नगर पंचायत पेंड्रा के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय जीत कर भाजपा में प्रवेश करने वाले राकेश जालान अध्यक्ष चुने गये जबकि यहां जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पंकज तिवारी उपाध्यक्ष चुने गये। नगर पंचायत गौरेला के अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों भाजपा के खाते में गये यहां गंगोत्री बाई राठौर अध्यक्ष और संदीप जायसवाल उपाध्यक्ष चुने गये।

ये भी पढ़ें: तखतपुर नगरपालिका, भानुप्रतापपुर और पखांजुर नपं में कांग्रेस के अध्यक्ष विजयी, कांटे की टक्कर में एक वोट से हुई जीत

वहीं कोटा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अमृता कौशिक चुनी गयी तो भाजपा के ही अजय अग्रवाल निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गये। वहीं रतनपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर घनश्याम रात्रे भाजपा के चुने गये जबकि कन्हैया यादव यहां उपाध्यक्ष निर्वाचित हुये।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस की प्रभा पटेल बनी मनेंद्रगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष, 2 भाजपा पार्षदों ने भी दिया वोट

अजीत जोगी के गढ़ माने जाने वाले कोटा विधानसभा के चारों निकायों में भाजपा की जीत ने भाजपा के पक्ष में माहौल बना दिया है वहीं नगर पंचायत पेंड्रा के लिये कांग्रेस और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने गठबंधन किया था जिसमें अध्यक्ष पद के लिये गठबंधन में भीतरघात हुआ जबकि उपाध्यक्ष पद पर गठबंधन के पंकज तिवारी ने जीत दर्ज कर पूरे आठ वोट हासिल किए।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com