Congress Fact Finding Commettee: कांग्रेस ने बनाई ‘फैक्ट फाइंडिंग कमेटी’.. यही तय करेंगे भितरघात करने वाले नेताओं की किस्मत, जानें सदस्यों का नाम
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव पर भी अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। अब गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी पूरे मामले की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगी।
CG Congress Fact Finding Commettee || Image- IBC24 News
- बिलासपुर कांग्रेस अनुशासन जांच: प्रदेश कांग्रेस ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की
- नगर निकाय चुनाव: पार्टी अनुशासन उल्लंघन पर तीन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई
- कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव पर अनुशासनहीनता के आरोप, जांच कमेटी करेगी समीक्षा
CG Congress Fact Finding Commettee: बिलासपुर: शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस ने एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी के संयोजक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू होंगे, जबकि पूर्व विधायक अरुण बोरा और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा को सदस्य नियुक्त किया गया है।
नगर निकाय चुनाव के दौरान हुई थी कार्रवाई
CG Congress Fact Finding Commettee: नगरीय निकाय चुनाव के दौरान बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में प्रवक्ता अभयनारायण राय, प्रदेश सचिव त्रिलोक श्रीवास, और प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव सीमा पांडेय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। इसके अलावा, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव पर भी अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। अब गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी पूरे मामले की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगी।

Facebook


