Stray Cattle in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे मवेशी, हादसा रोकने प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, अब खैर नहीं रोड पर गाय-बैलों को छोड़ने वालों की

Stray Cattle in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे मवेशी, हादसा रोकने प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, अब खैर नहीं रोड पर गाय-बैलों को छोड़ने वालों की

Stray Cattle in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे मवेशी, हादसा रोकने प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, अब खैर नहीं रोड पर गाय-बैलों को छोड़ने वालों की

Stray Cattle in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे मवेशी, हादसा रोकने प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, अब खैर नहीं रोड पर गाय-बैलों को छोड़ने वालों की / Image: AI GeneratedStray Cattle in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे मवेशी, हादसा रोकने प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, अब खैर नहीं रोड पर गाय-बैलों को छोड़ने वालों की / Image: AI Generated

Modified Date: June 17, 2026 / 09:10 am IST
Published Date: June 17, 2026 9:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • आवारा एवं निराश्रित मवेशियों के खिलाफ सख्त अभियान
  • पशुओं को स्थायी रूप से जब्त किया जाएगा
  • गौठानों को स्थायी पालन के लिए सौंपा जाएगा

बिलासपुर: Stray Cattle in Chhattisgarh माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में बिलासपुर जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित एवं आवारा मवेशियों के नियंत्रण के लिए अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सभी पशुपालकों, डेयरी संचालकों एवं किसानों से अपने पशुओं को घर या निर्धारित स्थान पर सुरक्षित रखने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों सहित सार्वजनिक सड़कों पर न छोड़ने की अपील की है।

सड़कों पर नहीं दिखाई देंगे मवेशी

Stray Cattle in Chhattisgarh बिलासपुर नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों एवं राजमार्गों से पकड़े गए मवेशियों को मोपका स्थित पशु आश्रय केंद्र में रखा जाता है। यहां से चयनित पशुओं को गौ-इकाई अथवा बैल-जोड़ी इकाई के रूप में पशुपालन विभाग के माध्यम से स्थायी पालन हेतु उपलब्ध कराया जाता है। इसके बावजूद यह देखा गया है कि कुछ पशुपालक निगम के नियमों के तहत अपने पशुओं को वापस लेकर पुनः सड़कों पर छोड़ देते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और नागरिकों की सुरक्षा प्रभावित होती है।

सड़क पर दिखे पशु तो सीधे होगी जब्ती

जिला प्रशासन ने इसे ध्यान में रखते हुए स्पष्ट किया है कि यदि कोई गौवंशीय अथवा भैंसवंशीय पशु सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों अथवा राज्य मार्गों पर विचरण करते हुए पाया जाता है, तो उसे स्थायी रूप से जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जब्त सांडों को बैगा-बिरहोर एवं जरूरतमंद किसानों को बैल-जोड़ी के रूप में तथा जब्त गायों को गौ-इकाई के रूप में स्थायी पालन हेतु वितरित किया जाएगा। आवश्यकता अनुसार उन्हें गौशालाओं एवं गौठानों में भी स्थायी रूप से विस्थापित किया जाएगा।

हाई कोर्ट के निर्देश पर बड़ा फैसला

बिलासपुर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर छोड़े गए पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात की सुरक्षा तथा पशुओं के बेहतर संरक्षण के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। पशुपालकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए प्रशासन ने सभी से अपने पशुओं की समुचित देखभाल एवं जिम्मेदारी से पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जब्त पशुओं के संबंध में की गई कार्रवाई पर किसी प्रकार की दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी, क्योंकि यह व्यवस्था माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में लागू की जा रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"