भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, रमन सिंह ने कहा ‘जीरम मामले में डरी हुई है सरकार’

भाजपा का राज्य सरकार पर बड़ा हमला, रमन सिंह ने कहा 'जीरम मामले में डरी हुई है सरकार'

Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: November 12, 2021 8:05 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के मुख्य कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज बीजेपी ने प्रेस कांन्फ्रेंस के माध्यम से सरकार पर हमला बोला। प्रेस कांन्फ्रेंस में BJP प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और पूर्व CM रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी मौजूद रहे।

read more: रिजर्व बैंक की दो उपभोक्ता केद्रित योजनाएं बांड बाजार को व्यापक बनाएंगी: विशेषज्ञ
इस दौरन पूर्व CM डॉ रमन सिंह ने कहा कि जीरम मामले में कांग्रेस सरकार डरी हुई है। CM ने रिपोर्ट का इंतजार भी नहीं किया, बिना पन्ना पलटे नया आयोग बना दिया। पुलिस विभाग में करप्शन को रोकना चाहिए, सरकार की जानकारी में गांजा ट्रकों में भरकर आ रहा है। रमन सिंह ने कहा कि धर्मांतरण पर एकपक्षीय कार्रवाई हो रही है।

read more: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, वैक्सीन नहीं लगवाने पर अब नहीं मिलेगा राशन
बता दें कि आज आरंग में बीजेपी का दीवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया था, यहां प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। डी. पुरंदेश्वरी ने आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि 15 साल BJP और पौने 3 साल कांग्रेस के कार्यकाल की तुलना करें।

read more: अदालत ने क्रूज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में एक और आरोपी को जमानत दी
बीजेपी के दीवाली मिलन समारोह में पूर्व CM रमन सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस पीड़ा को लेकर वेदराम ने कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया है, छ्त्तीसगढ़ के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com