मूसलाधार बारिश के बीच धर्मांतरण के खिलाफ पैदल रैली, भीगते हुए राजभवन पहुंचे BJP नेता

मूसलाधार बारिश के बीच धर्मांतरण के खिलाफ पैदल रैली! BJP leaders protesting against conversion in Heavy Rain

Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: September 11, 2021 11:27 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर भाजपा एक्शन मोड में है। वो लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है और आज इसी कड़ी में उसने रायपुर में मूसलाधार बारिश के बीच पैदल मार्च किया। इस शांति मार्च में भाजपा के सांसद, विधायक और पूर्व मंत्री समेत प्रदेश पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भीगते हुए राजभवन पहुंचा। भाजपा नेताओं ने प्रदेश में विस्फोटक होती स्थिति को रोकने के लिए राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग की। हालांकि कांग्रेस इसे सिर्फ राजनीतिक स्टंट बता रही है।

Read More: खुदकुशी, मौत और सियासत…क्या सत्तापक्ष कांग्रेस के मंसूबों से वाकिफ नहीं?

मूसलाधर बारिश में भीगते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज नेताओं ने धर्मांतरण के खिलाफ रायपुर में आजाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा से राजभवन तक उनके पैदल मार्च की है। भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर प्रदेश में धर्मांतरण की स्थिति से अवगत कराया और उसे रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। भाजपा का आरोप है कि सरगुजा से लेकर बस्तर तक का आदिवासी समाज धर्मांतरण की आग में झुलस रहा है। पार्टी नेताओं ने सरकार पर दोषियों पर कार्रवाई की बजाय धर्मांतरण की शिकायत करने वालों पर FIR कराने का आरोप लगाया।

Read More: एडसमेटा का सच…कौन है 8 साल पहले हुई 8 मौतों का जिम्मेदार?

धर्मांतरण को लेकर भाजपा के प्रदर्शन और पैदल मार्च को सरकार और कांग्रेस पार्टी सिर्फ राजनीतिक स्टंट बता रही है। विपक्ष में बैठकर ढाई सालों से मुद्दों की तलाश कर रही भाजपा को धर्मांतरण के रूप में एक आजमाया हुआ मुद्दा हाथ लगा है। जिस तेवर के साथ वो इस मुद्दे को उछाल रही है, उससे लगता नहीं कि इसकी गूंज जल्दी थमने वाली नहीं है।

Read More: महिला को पति और ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा, शक था कि किसी और से चल रहा अफेयर, वीडियो वायरल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"