RR vs SRH IPL 2026 Eliminator Highlights: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा सनराइजर्स, राजस्थान ने इतने रनों से हराया, फाइनल में जगह पक्की करने इस दिन भिड़ेगी जीटी से
RR vs SRH IPL 2026 Eliminator Highlights: वैभव सूर्यवंशी के अर्धशतक से राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मे हैदराबाद को 47 रन से हरा दिया।
RR vs SRH IPL 2026 Eliminator Highlights/image source: ibc24 file image
- वैभव सूर्यवंशी की 97 रन की तूफानी पारी (29 गेंद)
- राजस्थान की 243 रन की विशाल पारी
- जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी से SRH की बल्लेबाजी ध्वस्त
RR vs SRH IPL 2026 Eliminator Highlights: वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के तूफानी अर्धशतक के बाद जोफ्रा आर्चर की धारदार गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में बुधवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हरा दिया। रॉयल्स के 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स की टीम आर्चर (58 रन पर तीन विकेट), रविंद्र जडेजा (21 रन पर दो विकेट) और नांद्रे बर्गर (26 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टीम की ओर से नितीश कुमार रेड्डी ने सर्वाधिक 38 रन बनाए जबकि सलील अरोड़ा (35) और इशान किशन (33) ने भी उपयोगी पारियां खेली लेकिन टीम कभी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी।
RR vs SRH IPL 2026 Eliminator Highlights रॉयल्स की टीम अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में यहीं गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। रॉयल्स ने सूर्यवंशी (29 गेंद में 12 छक्कों और पांच चौकों से 97 रन) और जुरेल (21 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों से 50 रन) के अर्धशतक से आठ विकेट पर 243 रन बनाए। सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल (29) के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ आठ ओवर में 125 रन जोड़कर रॉयल्स को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। सनराइजर्स की ओर से प्रफुल्ल हिंगे सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 54 रन देकर तीन विकेट चटकाए। कप्तान पैट कमिंस ने चार ओवर में 64 जबकि साकिब हुसैन ने चार ओवर में 52 रन लुटाए। रॉयल्स की टीम हालांकि अंतिम चार ओवर में 34 रन ही बना सकी।
RR vs SRH IPL 2026 Eliminator Highlights लक्ष्य का पीछा करने उतरे सनराइजर्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने पांचवें ओवर में 57 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए। पारी की दूसरी ही गेंद पर अभिषेक शर्मा (00) ने आर्चर की गेंद पर विकेटकीपर जुरेल को कैच थमा दिया। किशन ने आर्चर की लगातार गेंदों पर छक्के और दो चौकों के साथ शुरुआत की जबकि ट्रेविस हेड ने नांद्रे बर्गर की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा। किशन ने आर्चर के अगले ओवर में भी दो छक्के मारे लेकिन फिर कवर में डोनोवन फरेरा को आसान कैच दे बैठे। आर स्मरण ने एक रन बनाकर नांद्र बर्गर की गेंद को मिड ऑन पर आर्चर के हाथों में खेला। आर्चर ने इसके बाद हेड (17) को बोल्ड करके सनराइजर्स को चौथा झटका दिया।स्पिनर यश राज पुंजा ने इसके बाद हेनरिक क्लासेन (18) को पगबाधा करके सनराइजर्स की बची खुची उम्मीदों को भी तोड़ दिया। नितीश कुमार रेड्डी (38) ने यश पर दो छक्कों और एक चौक के साथ नौवें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया। सलील अरोड़ा ने भी अगले ओवर में ब्रिजेश शर्मा की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा। नितीश हालांकि रविंद्र जडेजा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में दासुन शनाका को कैच दे बैठे जबकि अगले ओवर में कमिंस (01) सुशांत मिश्रा का शिकार बने। अरोड़ा भी इसके बाद जडेजा की गेंद पर बर्गर के हाथों लपके गए। सनराइजर्स को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 79 रन की दरकार थी लेकिन टीम इस स्कोर के आसपास भी नहीं पहुंच पाई।
RR vs SRH IPL 2026 Eliminator Highlights सनराइजर्स ने टॉस जीतकर रॉयल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद सूर्यवंशी और जायसवाल ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 80 रन जोड़कर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। सूर्यवंशी ने कमिंस पर छक्के के साथ शुरुआत की और फिर सनराइजर्स के कप्तान के अगले ओवर में लगातार तीन छक्के मारे। सूर्यवंशी ने हुसैन के ओवर में तीन छक्कों के साथ सिर्फ 16 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान किसी टी20 टूर्नामेंट के एक सत्र में सर्वाधिक 59 छक्के के क्रिस गेल में रिकॉर्ड को भी तोड़ा। जायसवाल ने भी इस बीच इशान मलिंगा और हिंगे पर चौके जड़े।
सूर्यवंशी ने हिंगे पर छक्के के साथ आठवें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया। उन्होंने इसी ओवर में लगातार गेंदों पर दो चौके और दो छक्के भी मारे लेकिन अगली गेंद पर थर्ड मैन पर रविचंद्रन स्मरण को कैच दे बैठे। जायसवाल भी इसके बाद स्पिनर शिवांग कुमार की गेंद को लॉन्ग ऑफ पर अभिषेक शर्मा के हाथों में खेल गए। जुरेल ने आते ही शिवांग पर छक्का मारा और फिर कमिंस पर भी दो चौके और एक छक्का मारा। जुरेल ने हिंगे पर छक्के के साथ सिर्फ 20 गेंद में मौजूदा सत्र का अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद को हवा में खेलकर नितीश कुमार रेड्डी को कैच दे बैठे।कप्तान रियान पराग (26) ने हुसैन की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ 15वें ओवर में टीम के रनों का दोहरा शतक पूरा किया। वह हालांकि अगले ओवर में हिंगे की गेंद पर हेनरिक क्लासेन को कैच दे बैठे। दासुन शनाका भी पांच रन बनाने के मलिंगा की गेंद अभिषेक के हाथों लपके गए जबकि डोनोवन फरेरा 12 रन बनाकर रन आउट हुए।
ये भी पढ़ें
- Jija Sali Love Story: जीजा बनकर घर आता था प्रेमी! फिर महिला के साथ करता था सेक्स, पति ने दोनों को पकड़ा तो किया ये हाल
- CJI Surya Kant On SC Virtual Hearing: क्या अब घर बैठे होगी कोर्ट की सुनवाई? CJI सूर्यकांत ने ऑनलाइन हियरिंग पर कही ये बड़ी बात, जानिए आप भी..
- Balod Car Me 65 Lakh Cash: छत्तीसगढ़ में यहां पकड़ाई नोटों से भरी कार, डिक्की खोलते ही पुलिस का चकराया माथा, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन
- Satna Husband Wife Suicide: हत्या या फिर कुछ और…. घर में पति-पत्नी की लाश मिलने से फैली सनसनी, कमरे का नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान
- CM Vishnu Deo Sai Appeal: नौतपे पर पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सीएम साय ने जताई चिंता, प्रदेशवासियों से की खास अपील, दी ये जरूरी सलाह
- Bhopal Suicide News : युवक ने बड़ा तालाब में लगाई छलांग | पारिवारिक विवाद के चलते खुदकुशी की कोशिश
- Samarth Singh Twisha Sharma Case : 7 दिन की रिमांड खत्म होते ही CBI के कब्जे में समर्थ! हाईकोर्ट में सास गिरिबाला सिंह की जमानत पर सुनवाई शुरू, क्या आज जाएँगी जेल या मिलेगी बेल?

Facebook


