Vishnudeo sai Ele
रायपुर: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बिजली दरों में बढ़ोतरी करना जनता के साथ अन्याय है। जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।
विष्णुदेव साय ने इसे सरकार का दमनात्मक कदम बताते हुए फैसला वापस लेने की मांग की है। रमन सिंह ने भी बिजली की दरें बढ़ाए जाने पर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि ढाई साल में पावर रेटिंग भी चिंताजनकर है। छत्तीसगढ़ राज्य पहले बी कैटेगरी में 20 वें स्थान पर था। ढाई साल में ही अब सी ग्रेट के साथ 30 वें स्थान पर पहुंच गया है।