Bride Marry with 2 Groom: दुल्हन ने एक ही मंडप में दो युवकों के साथ रचाई शादी, दोनों से करती है प्यार, बताया कैसे खुश रखेगी दोनों पतियों को

Ads

Bride Marry with 2 Groom: दुल्हन ने एक ही मंडप में दो युवकों के साथ रचाई शादी, दोनों से करती है प्यार, बताया कैसे खुश रखेगी दोनों पतियों को

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 02:35 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 02:36 PM IST

Bride Marry with 2 Groom: दुल्हन ने एक ही मंडप में दो युवकों के साथ रचाई शादी, दोनों से करती है प्यार, बताया कैसे खुश रखेगी दोनों पतियों को / Image: AI generated

HIGHLIGHTS
  • महिला ने एक ही मंडप में दो पुरुषों के साथ शादी रचाकर सबको चौंका दिया
  • महिला ने दोनों पुरुषों से कुछ नहीं छिपाया
  • अनोखा मामला इंटरनेट पर चर्चा और बहस का विषय

बैंकॉक: Bride Marry with 2 Groom शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, जिसके बाद से शादी से जुड़ी कई खबरें सामने आ रही है। शादियों से जुड़ी इन खबरों में कुछ रस्मों के बीच होने वाली नोक झोंक की है तो शर्मनाक भी हैं। इसी कड़ी में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक युवती ने दो युवकों के साथ एक ही मंडप में शादी रचाई है। दो दूल्हे के साथ शादी का ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bride Marry with 2 Groom मिली जानकारी के अनुसार मामला थाईलैंड का है, जहां रहने वाली 37 साल की डुआंगडुआन केत्सारो ने एक समारोह में दो ऑस्ट्रियाई पुरुषों से शादी कर ली। यह शादी खूब चर्चा में है। महिला का नाम डुआंगडुआन, जो एक सिंगर और सॉन्गराइटर रह चुकी है। शादी का समारोह सादा और पारंपरिक था, जिसमें करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

कैसे हुआ दोनों से प्यार

जानकारी के मुताबिक उसकी मुलाकात सबसे पहले ऑस्ट्रिया के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी रोमन से पटाया से हुई। समय के साथ दोनों के बीच रिश्ता गहरा हुआ और वे करीब पांच साल तक साथ रहे। इसके बाद उसकी मुलाकात मैकी नाम के युवक से हुई और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। डुआंगडुआन का कहना है कि उन्होंने यह नया रिश्ता कभी नहीं छिपाया और ना ही जल्दबाजी में कोई फैसला लिया। शादी से पहले तीनों ने अपने भविष्य और उम्मीदों को लेकर खुलकर बातचीत की।

शादी से खुश है पूरा परिवार

डुआंगडुआन ने शादी से पहले अपने माता-पिता और बच्चों से भी सलाह ली। उनकी पहले की शादी से तीन बेटियां और दो नाती-नातिन हैं। उन्होंने बताया कि संगीत करियर सफल ना होने के बाद उन्हें आर्थिक और व्यक्तिगत संघर्षों का सामना करना पड़ा। परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए उन्होंने पटाया में काम शुरू किया, जहां उनकी मुलाकात पहले रोमन और बाद में मैकी से हुई। समय के साथ दोनों पुरुष ना सिर्फ उनकी जिंदगी का हिस्सा बने, बल्कि उनके परिवार की जिम्मेदारी भी निभाने लगे। डुआंगडुआन के अनुसार, उनके माता-पिता और बच्चे भी शादी से खुश हैं।

ये भी पढ़ें

क्या थाईलैंड में दो पुरुषों से शादी करना कानूनी है?

थाईलैंड के कानून के अनुसार बहुविवाह (Polygamy) को आधिकारिक मान्यता नहीं है, लेकिन वहां कई समुदायों में पारंपरिक और धार्मिक रूप से ऐसी शादियां बिना कानूनी पंजीकरण के की जाती हैं।

महिला के पहले परिवार का क्या कहना है?

महिला की तीन बेटियां और नाती-नातिन हैं। परिवार के अनुसार, चूंकि दोनों पुरुष उनकी मां और पूरे परिवार का ख्याल रख रहे हैं, इसलिए उन्हें इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है।

क्या दोनों दूल्हे एक-दूसरे को जानते हैं?

हाँ, रोमन और मैकी एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और शादी से पहले भविष्य की योजनाओं पर तीनों के बीच लंबी बातचीत हुई थी।

डुआंगडुआन का करियर क्या था?

वह एक सिंगर और सॉन्गराइटर रह चुकी हैं, लेकिन करियर में असफलता के बाद उन्होंने पटाया में काम करना शुरू किया था।

दोनों पुरुष कहाँ के रहने वाले हैं?

दोनों दूल्हे (रोमन और मैकी) ऑस्ट्रिया (Austria) के रहने वाले हैं।