mehradabad airport/ image source: Im_Ritikaa x handle
Iran Israel Conflict Update: पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी तेहरान के Mehrabad International Airport पर जोरदार बमबारी की गई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र को खाली कराने में जुटी हुई हैं। सोशल मीडिया पर हमले से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें तेज धमाकों और आसमान में उठते धुएं के गुबार को देखा जा सकता है। इस हमले के बाद ईरान में हालात काफी तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
अमेरिका और इज़राइल के बड़े हवाई हमलों के बाद ईरान का मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारी तबाही का शिकार बताया जा रहा है।#IranWar #IranIsraelWar #USIranWar Mehrabad International Airport pic.twitter.com/e0UatMRGwr
— Ritika (@Im_Ritikaa) March 7, 2026
रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में कई सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। इजरायली हमले के बाद ईरान के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेहरान के इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल न केवल नागरिक उड़ानों के लिए बल्कि कुछ सैन्य गतिविधियों के लिए भी किया जाता रहा है, इसलिए इसे रणनीतिक रूप से अहम माना जाता है। हमले के बाद ईरानी अधिकारियों ने स्थिति पर कड़ी नजर रखने की बात कही है, जबकि आम लोगों में डर और अनिश्चितता का माहौल बन गया है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा ?
Iran Israel War: वॉशिंगटन डीसी: वॉशिंगटन डीसी से एक बड़ा बयान सामने आया है। Donald Trump ने कहा कि ईरान की सैन्य ताकत को भारी नुकसान हुआ है और उसकी कई प्रमुख क्षमताएं खत्म हो चुकी हैं। ट्रंप के मुताबिक ईरान की सेना, नौसेना और संचार तंत्र लगभग नष्ट हो चुके हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के कई बड़े नेता अब नहीं रहे और उनके दो प्रमुख दलों के नेता भी जा चुके हैं, जबकि तीसरा समूह ही अब बचा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान की वायुसेना पूरी तरह खत्म हो गई है और उसके सभी 32 जहाज समुद्र की गहराई में डूब चुके हैं। ट्रंप के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है और इसे पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के संदर्भ में देखा जा रहा है।
इसी बीच खबरें यह भी सामने आई हैं कि ईरान पर अमेरिकी हमले भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि United States ने भी ईरान के कुछ ठिकानों पर बमबारी की है, जिससे हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। लगातार हो रहे हमलों की वजह से कई इलाकों में लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है। सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इन हमलों के नए वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें तेज धमाकों और धुएं के बादल दिखाई दे रहे हैं।