धरना-प्रदर्शन का दौर..सियासत किस ओर! रायपुर बेरोजगारी को लेकर भाजपा करेंगी प्रदर्शन, तो दिल्ली में कांग्रेस महंगाई के खिलाफ खोलेगी मोर्चा

धरना-प्रदर्शन का दौर..सियासत किस ओर! रायपुर बेरोजगारी को लेकर भाजपा करेंगी प्रदर्शन! BJP will protest about unemployment in Raipur

धरना-प्रदर्शन का दौर..सियासत किस ओर! रायपुर बेरोजगारी को लेकर भाजपा करेंगी प्रदर्शन, तो दिल्ली में कांग्रेस महंगाई के खिलाफ खोलेगी मोर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: August 22, 2022 11:30 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव में एक साल का वक्त है लेकिन कांग्रेस और बीजेपी दोनों हर स्तर पर एक.दूसरे को कड़ी टक्कर देने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते। प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस लगातार महंगाई के मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ लगातार मोर्चा खोल रही है। इसी कड़ी में कांग्रेसी रायपुर की सड़कों पर उतरे और महंगाई का पर्चा भी बांटकर 2014 से पहले और बाद के दरों को दिखाया।

Read More: इन लोगों के लिए लकी साबित होती है पत्नी, शादी के बाद सूर्य की तरह चमकता है भाग्य, होती है पैसों की बारिश! 

कांग्रेस महंगाई के खिलाफ दिल्ली में चार सितंबर को बड़ा प्रदर्शन भी करेगी। इसमें छत्तीसगढ़ से लगभग तीन हजार कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। दूसरी ओर तो बीजेपी भी बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ 24 अगस्त को शक्ति प्रदर्शन करेगी। कुल मिलाकर आनेवाले दिनों में रायपुर से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन और प्रेशर वाली पॉलिटिक्स देखने को मिलेगी।

Read More: ‘मुझे अवॉर्ड दिया तो किसी की खैर नहीं’, कंगना ने दी धमकी, तो फिल्मफेयर ने दिया रख के… 

जाहिर तौर पर चुनाव से पहले दोनों पक्ष सक्रिय होना और जनता के बीच दिखना चाहते हैं। अब सवाल है कि धरना प्रदर्शन का ये दौरण्ण्छत्तीसगढ़ की सियासत को किस ओर ले जाएगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।