Raipur Railway Station: राजधानी रायपुर में ठप हुई ट्रेनों की पावर सप्लाई, यात्रियों में मचा हड़कंप, कई ट्रेनें हुई प्रभावित
Raipur Railway Station: राजधानी रायपुर में ठप हुई ट्रेनों की पावर सप्लाई, यात्रियों में मचा हड़कंप, कई ट्रेनें हुई प्रभावित
Raipur Railway Station | Photo Credit: IBC24
- रायपुर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक टावर खराबी से पावर सप्लाई बाधित
- स्टेशन अंधेरे में, 4 ट्रेनें खड़ी और यात्री परेशान
- रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटे
रायपुर: Raipur Railway Station राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां उरकुरा के पास ट्रेन के इलेक्ट्रिक टावर में खराबी आ गई है। जिससे रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की पावर सप्लाई बाधित हो गई है। इस तकनीकी खराबी का असर रेल यातायात पर साफ नजर आ रहा है।
Raipur Railway Station इलेक्ट्रिक टावर में खराबी आने की वजह से रायपुर स्टेशन पर करीब 4 ट्रेनें खड़ी है। बताया जा रहा है कि लगभग एक घंटे से पावर सप्लाई बाधित है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल रेलवे के तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और खराबी को दूर करने के लिए जुट गए हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
- ICC Women’s T20I Rankings: ICC रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों की लंबी छलांग, नंबर-1 की कुर्सी पर मंडराया खतरा, शेफाली और रेणुका इस पायदान पर
- Lakheshwar Baghel’s Wife Attacked: छत्तीसगढ़ में इस कांग्रेस विधायक की पत्नी पर जानलेवा हमला, हमलवारों ने काटी दोनों हाथों की नसें, गंभीर हालत में इलाज जारी

Facebook


