रायपुर: CM Sai Cabinet Meeting छत्तीसगढ़ सरकार मंगलवार, 30 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक करने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। यह बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शुरू होगी।
CM Sai Cabinet Meeting सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। राज्य में लगातार बढ़ती गर्मी, पानी और बिजली संकट, साथ ही प्रशासनिक योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
माना जा रहा है कि बैठक में जनहित से जुड़ी योजनाओं को गति देने, और मौजूदा हालात को देखते हुए राहत उपायों पर काम करने को प्राथमिकता दी जा सकती है। साथ ही यह भी संभावना है कि कुछ विभागों की प्रस्तावित नई योजनाओं को हरी झंडी मिल सकती है।