Janjgir crime news : न्यूज़ एंकर की संदिग्ध हालत में मिली लाश का मामला, अभी तक नहीं आई पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट, जांच जारी

Ads

Case of news anchor's dead body found in suspicious condition : इसके साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी हुई

  •  
  • Publish Date - February 14, 2023 / 08:50 PM IST,
    Updated On - February 14, 2023 / 08:57 PM IST

news anchor’s dead body found in suspicious condition: जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर में इशिका शर्मा की घर के बेड पर संदिग्ध हालत में सोमवार को लाश मिली थी। आज शव का पोस्टमार्टम महिला डॉक्टर समेत 3 डॉक्टर की टीम ने की है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी हुई। बता दें कि पीएम की रिपोर्ट आने के बाद सबसे पहले पुलिस को सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़े ::शाबाश समेधा! भारत की इस 9 साल की बेटी ने रच दिया इतिहास, World’s Brightest Student का मिला खिताब

फरार शख्स की तलाश में जुटी पुलिस 

फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि घटना के वक्त घर में मौजूद फरार शख्स रोहन पांडेय की तलाश में पुलिस की टीम कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़ और भाटापारा गई है। साथ ही, कुछ संदेहियों से पूछताछ कर रही है। घर में मौजूद शख्स, 3 मोबाइल और स्कूटी लेकर फरार हुआ है।

यह भी पढ़े :Ration Card Update: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने खातों में आएंगे इतने रुपए, राज्य सरकार का बड़ा ऐलान

पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

news anchor’s dead body found in suspicious condition: आरोपी के पुलिस की पकड़ में आने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा. फिलहाल, पुलिस को डॉक्टर की टीम शार्ट पीएम रिपोर्ट सौंपेगी, इसके बाद मामले में जांच आगे बढ़ेगी। पुलिस ने बताया कि इशिका शर्मा यूट्यूब चैनल की एंकर होने के साथ-साथ मॉडलिंग भी करती थी, साथ ही लॉ स्टूडेंट भी थी। वो जांजगीर-चांपा के टीसीएल कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रही थी।