Reported By: Rajesh Mishra
,Kiran Singh Deo Chhattisgarh Return Video/Image Credit: IBC24
Kiran Singh Deo Chhattisgarh Return Video: रायपुर: मध्य प्रदेश में एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव लगभग 2 महीने बाद आज रायपुर लौटे। एयरपोर्ट में भाजपा के सांसद, विधायक, नेताओं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। व्हीलचेयर पर जब किरण सिंह देव एयरपोर्ट से बाहर निकले तो बैंड बाजा और फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट के बाहर निकलकर सिंहदेव सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले।
Kiran Singh Deo Chhattisgarh Return Video: मीडिया से चर्चा के दौरान भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ महतारी को प्रणाम करता हूं, कठिन समय में मुझे और मेरे परिवार को ताकत दी हौसला बढ़ाया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, नेता, मंत्री, हर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने चिंता व्यक्त की मैं उनका आभारी हूं मैं उनका सदा ऋणी हूँ। उन्होंने कहा कि कुछ दिन रायपुर में फिजियो करने के बाद वे मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए जाएंगे। भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति पर कहा कि उनका अभिनंदन है। छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर उनका और सह प्रभारी का स्वागत है। मुझे पूरा विश्वास है राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जिस विश्वास के साथ अनुभवी लोगों को जिम्मेदारी दी है इसका लाभ पार्टी को मिलेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-