CG ACB Raid/Image: AI Generated
CG ACB Raid: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले में आज बिलासपुर एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, पहला मामला रायगढ़ का है, जहां एसीबी ने छाल तहसील में पदस्थ लिपिक तुलाराम पटेल को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। वही, दूसरा मामला कोरबा जिले का है, जहां में सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद से सरकारी दफतरों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी छाल तहसील में लिपिक के पद पर पदस्थ है। आरोपी ने बी-1 में त्रुटि सुधार (CG ACB Raid) कराने के एवज में एक किसान से 60 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की थी। जिस पर पीड़ित भानुप्रताप पटेल ने मामले की शिकायत ACB से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शुक्रवार को छाल तहसील कार्यालय में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ACB की टीम ने आरोपी तुलाराम पटेल को 60 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
दूसरा मामला कोरबा जिले का है, जहां पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के तुमान में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड-2 का बाबू प्रदीप मिश्रा (CG ACB Raid) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने GPF पासबुक में कटौती की एंट्री करने के एवज में सेवानिवृत्त शिक्षक से 40,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिक्षक की शिकायत पर जांच में सत्यापन सही पाए जाने पर बिलासपुर ACB की टीम ने सुनियोजित तरीके से दबिश देकर आरोपी सहायक ग्रेड-2 का बाबू प्रदीप मिश्रा रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें