Singrauli News: हाईटेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, एक झटके में तड़प-तड़प कर हो गई कई मौतें, मची चीख पुकार

Singrauli News: जिले में 11,000 केवी हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया, जिससे करंट लगने से कई की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Singrauli News: हाईटेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, एक झटके में तड़प-तड़प कर हो गई कई मौतें, मची चीख पुकार

Singrauli News/Image Credit: IBC24 File

Modified Date: May 29, 2026 / 04:30 pm IST
Published Date: May 29, 2026 4:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 11,000 केवी हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर मुख्य मार्ग पर गिरा
  • करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से कई मवेशियों की दर्दनाक मौत
  • ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया

Singrauli News: सिंगरौली ​जिले के देवसर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इटार से बिजली विभाग की एक बेहद गंभीर और दिल दहला देने वाली लापरवाही सामने आई है। यहाँ मुख्य मार्ग पर स्थित एक ट्रांसफार्मर के समीप अचानक 11,000 केवी की हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इस करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से वहाँ मौजूद बड़ी संख्या में बेजुबान पशुओं की तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश

इस घटना के बाद से पूरे इलाके (Singrauli News) में हड़कंप मच गया है और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ​ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम इटार के मेन रोड के पास हमेशा की तरह पशु चर रहे थे। इसी दौरान जर्जर हो चुका 11,000 केवी का हाईटेंशन तार अचानक टूट गया। तार में हाई-वोल्टेज करंट दौड़ रहा था, जिसकी चपेट में आते ही कई मवेशियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

गनीमत रही कि उस वक्त कोई इंसान उस जगह मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। इस दर्दनाक हादसे के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। (Singrauli News) ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की खराब व्यवस्था और जर्जर तारों के रखरखाव में बरती जा रही लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.