Vinesh Phogat Supreme Court Relief : विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! एशियन गेम्स ट्रायल्स में भाग लेने की मिली अनुमति, खेल करियर को मिला नया मौका

सुप्रीम कोर्ट ने स्टार पहलवान विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा कि खेल मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए और ट्रायल्स को आगे बढ़ने दिया जाए।

Vinesh Phogat Supreme Court Relief : विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! एशियन गेम्स ट्रायल्स में भाग लेने की मिली अनुमति, खेल करियर को मिला नया मौका

Asian Games Selection Trials/ Image SOURCE : X Handle

Modified Date: May 29, 2026 / 02:57 pm IST
Published Date: May 29, 2026 2:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विनेश फोगाट को ट्रायल्स में भाग लेने की सुप्रीम कोर्ट से अनुमति
  • कोर्ट ने खेल मामलों में दखल पर जताई नाराजगी
  • एशियन गेम्स 2026 के लिए रास्ता हुआ साफ

नई दिल्ली : Vinesh Phogat Supreme Court Relief :  सुप्रीम कोर्ट ने स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट को एक बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दे दी है। अदालत ने साफ तौर पर कहा कि हम कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं, आप जाइए और भाग लीजिए। इस अनुमति के बाद विनेश फोगाट के लिए आगे के रास्ते खुल गए हैं और वे ट्रायल्स में बेहतर प्रदर्शन कर जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच होने वाले एशियन गेम्स 2026 का टिकट कटाना चाहेंगी।

दिल्ली हाई कोर्ट ने भी दी थी इजाजत

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी विनेश को सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने की इजाजत दी थी, जिसके खिलाफ भारतीय कुश्ती महासंघ ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। Justice PS Narasimha Strict Remarks आज 29 मई को हुई सुनवाई में फैसला एक बार फिर विनेश के पक्ष में आया। हालांकि, विनेश को राहत देने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के काम करने के तरीके और खेल महासंघों के तकनीकी मामलों में अदालतों के तुरंत हस्तक्षेप पर कड़ी नाराजगी जताई।

“Asian Games 2026 Selection Trials ये किसी मेडिकल कॉलेज के एडमिशन नहीं हैं”

सुनवाई के दौरान जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने बेहद सख्त मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा, ‘ये किसी मेडिकल कॉलेज के एडमिशन नहीं हैं, ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि अदालतें इस तरह से दखल दें और पूरे शेड्यूल को ही अस्त-व्यस्त या बाधित कर दें।’

क्या है पूरा विवाद ?

दरअसल, कुश्ती महासंघ और पहलवानों के बीच सिलेक्शन ट्रायल्स के शेड्यूल और नियमों को लेकर यह पूरा विवाद चल रहा था, जिसके चलते मामला अदालतों तक पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट की साख को देखते हुए उन्हें एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल्स में उतरने की छूट तो दे दी है, लेकिन खेल नीति और शेड्यूलिंग के मामले में महासंघ के अधिकार क्षेत्र को सर्वोपरि माना है। साथ ही शीर्ष अदालत ने भविष्य के लिए अन्य अदालतों को कड़ा संदेश दिया है कि खेल के तय शेड्यूल में इस तरह आसानी से दखल न दिया जाए।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.