CG ACB Raid: छत्तीसगढ़ में ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए लिपिक और बाबू, जानिए किस काम के लिए मांगी थी घूस
CG ACB Raid: छत्तीसगढ़ में एसीबी ने छाल तहसील में पदस्थ लिपिक तुलाराम पटेल और कोरबा में सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप को रिश्वत लेते पकड़ा है।
CG ACB Raid/Image: AI Generated
- रायगढ़ के छाल तहसील कार्यालय में ACB ने लिपिक को 60 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
- किसान से बी-1 में त्रुटि सुधार कराने के एवज में मांगी गई थी रिश्वत
- कोरबा जिले में भी सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया
CG ACB Raid: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले में आज बिलासपुर एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, पहला मामला रायगढ़ का है, जहां एसीबी ने छाल तहसील में पदस्थ लिपिक तुलाराम पटेल को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। वही, दूसरा मामला कोरबा जिले का है, जहां में सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद से सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।
बी-1 में त्रुटि सुधार के एवज में की थी 60 हजार की डिमांड
जानकारी के अनुसार, आरोपी छाल तहसील में लिपिक के पद पर पदस्थ है। आरोपी ने बी-1 में त्रुटि सुधार (CG ACB Raid) कराने के एवज में एक किसान से 60 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की थी। जिस पर पीड़ित भानुप्रताप पटेल ने मामले की शिकायत ACB से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शुक्रवार को छाल तहसील कार्यालय में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ACB की टीम ने आरोपी तुलाराम पटेल को 60 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
सेवानिवृत्त शिक्षक से मांगी थी 40,000 की रिश्वत
दूसरा मामला कोरबा जिले का है, जहां पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के तुमान में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड-2 का बाबू प्रदीप मिश्रा (CG ACB Raid) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने GPF पासबुक में कटौती की एंट्री करने के एवज में सेवानिवृत्त शिक्षक से 40,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिक्षक की शिकायत पर जांच में सत्यापन सही पाए जाने पर बिलासपुर ACB की टीम ने सुनियोजित तरीके से दबिश देकर आरोपी सहायक ग्रेड-2 का बाबू प्रदीप मिश्रा रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें
- Singrauli News: हाईटेंशन तार टूटने से बड़ा हादसा, एक झटके में तड़प-तड़प कर हो गई कई मौतें, मची चीख पुकार
- RBI Polymer Notes: क्या भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक नोट? आरबीआई ने दिया ये बड़ा अपडेट, जानिए पॉलीमर नोट के फायदे
- Vinesh Phogat Supreme Court Relief : विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! एशियन गेम्स ट्रायल्स में भाग लेने की मिली अनुमति, खेल करियर को मिला नया मौका
- B.R. Gavai Interview: बेरोजगारों को ‘कॉकरोच’ कहे जाने वाले विवाद पर बोले पूर्व CJI बीआर गवई, जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी पर कहा-शब्द निकल जाते हैं, सोशल मीडिया को लेकर भी कही ये बात

Facebook


