CG Anganwadi Bharti 2026: महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! प्रदेश के इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, इच्छुक महिला इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

CG Anganwadi Bharti 2026: महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! प्रदेश के इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, इच्छुक महिला इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

CG Anganwadi Bharti 2026: महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! प्रदेश के इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, इच्छुक महिला इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

CG Anganwadi Bharti 2026 | Photo Credit: AI

Modified Date: June 18, 2026 / 07:33 am IST
Published Date: June 18, 2026 7:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती
  • केवल महिलाएं आवेदन कर सकती हैं
  • महारानीपुर, लुरैना और लुरैना जूनाडीह केन्द्रों पर

अम्बिकापुर: CG Anganwadi Bharti 2026 एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपाट अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के 03 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी।

CG Anganwadi Bharti 2026 भर्ती के तहत सेक्टर खड़गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र महारानीपुर में 01 पद, सेक्टर पैगा के आंगनबाड़ी केन्द्र लुरैना में 01 पद तथा आंगनबाड़ी केन्द्र लुरैना जूनाडीह में 01 पद पर आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगी।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट aww.e-bharti.in के माध्यम से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी एवं शर्तें कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपाट के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।