Home » Chhattisgarh » CG Assembly Budget Session: Uproar in the House over Mahtari Vandan Yojana
CG Vidhan Sabha Budget Session: महतारी वंदन योजना पर सदन में जमकर हंगामा, मंत्री के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, सदन से किया वॉकआउट
Ads
महतारी वंदन योजना पर सदन में जमकर हंगामा, मंत्री के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, CG Assembly Budget Session: Uproar in the House over Mahtari Vandan Yojana
रायपुरः CG Vidhan Sabha Budget Session छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है। 11वें दिन अलग-अलग मुद्दों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। महतारी वंदन योजना का मुद्दा एक बार फिर मंगलवार को सदन में गूंजा। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने पूछा कि कितने हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का एक भी किश्त नहीं मिली है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश में 3969 हितग्राही को एक भी किस्त नहीं मिली है। क्योंकि, इनका खाता आधार लिंक नहीं था। खाता सक्रिय नही था या हितग्राही की मृत्यु हो गई थी। विधायक मंडावी ने उन्हें एकमुश्त राशि देने की मांग की। इस पर मंत्री ने कहा कि जो भी कमी होगी उसे पूरा कराकर राशि देंगे।
प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय पूल में चावल उठाव का मुद्दा भी गूंजा। भूपेश बघेल ने खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल से एक के बाद एक कई सवाल पूछे। मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि इस साल केंद्रीय पूल में 69.72 लाख मीट्रिक टन चावल जमा होना है। अब तक 6.58 लाख मीट्रिक टन चावल जमा किया जा चुका है। करीब 60 लाख मीट्रिक टन चावल जमा होना शेष है। बचे धान का निराकरण शासन स्तर पर किया जाएगा।
महतारी वंदन योजना के तहत कितने लोगों को अब तक कोई किश्त नहीं मिली है?
प्रदेश में 3969 हितग्राहियों को अब तक महतारी वंदन योजना की एक भी किश्त नहीं मिली है, क्योंकि उनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं था, खाता सक्रिय नहीं था या हितग्राही की मृत्यु हो चुकी थी।
जिन हितग्राहियों को किश्त नहीं मिली, क्या उन्हें राशि मिलेगी?
हां, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि आवश्यक सुधार करने के बाद पात्र हितग्राहियों को राशि दी जाएगी।
इस साल केंद्रीय पूल में कितना चावल जमा होना है?
इस वर्ष केंद्रीय पूल में 69.72 लाख मीट्रिक टन चावल जमा होना है।
अब तक कितना चावल केंद्रीय पूल में जमा किया जा चुका है?
अब तक 6.58 लाख मीट्रिक टन चावल केंद्रीय पूल में जमा किया जा चुका है।
बचे हुए धान का क्या होगा?
खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के अनुसार, लगभग 60 लाख मीट्रिक टन चावल का निराकरण शासन स्तर पर किया जाएगा।