CG Assembly Election 2023
CG Assembly Election 2023 : रायपुर। आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान होगा। कुछ ही देर में वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छग में 90 मे से 20 विस सीटों के लिए मतदान होने जा रहा है। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डलेंगे। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
CG Assembly Election 2023 : कोंटा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एवं मंत्री कवासी लखमा ने वोट डाला है। सभी से मतदान करने की अपील की है। कहा है कि जनता सही उम्मीदवार को वोट देगी और राज्य के विकास में सहयोग करेगी। साथ ही कहा कि इस बार ज्यादा से ज्यादा वोटों से जीतेंगे। बता दें कि आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कई काम करने वाले लखमा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता हैं। चार बार चुनाव जीत चुके हैं और पांचवीं बार फिर कांग्रेस ने उन्हें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित इस सीट से उतारा है।
वोटों के समीकरण की बात करें, तो कोंटा (एसटी) विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,66,353 वोटर हैं। इनमें 78,283 पुरुष और 88,069 महिला वोटर हैं। एक थर्ड जेंडर का वोटर भी इस क्षेत्र में है। 5,570 ऐसे मतदाता हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। यानी ये युवा मतदाता हैं। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। बुजुर्ग मतदाताओं की बात करें, तो 1,089 वोटर ऐसे हैं, जो 80 साल से अधिक उम्र के हैं। दिव्यांग वोटरों की संख्या 1,022 है। कोंटा (एसटी) सीट पर जेंडर रेशियो यानी वोटर का लिंगानुपात 1,125 है।
मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर, कोटा।
पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुनी, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट।