Brijmohan Agrawal on Dharmendra Pradhan’s Resignation : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पहला बयान! बोले- ‘इसे झुकना नहीं कहते, कभी दो कदम आगे तो कभी…

Ads

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि यह निर्णय छात्रों और देशहित को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा।

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 04:20 PM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 04:29 PM IST

Brijmohan Agrawal on Dharmendra Pradhan's Resignation / Image Source : FILE / AI

HIGHLIGHTS
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP सांसद की पहली प्रतिक्रिया।
  • PM मोदी के फैसले का खुलकर किया समर्थन।
  • विपक्ष पर 'आपदा में अवसर' तलाशने का आरोप।

रायपुर : Brijmohan Agrawal on Dharmendra Pradhan’s Resignation :  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पहला बयान सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए इस फैसले का समर्थन करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह से छात्रों के हित में लिया गया है। उन्होंने साफ किया कि देश हित में निर्णय लेने को झुकना नहीं कहते।

सरकार में रहकर निर्णय लेना आसान नहीं होता

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, “सरकार में रहकर निर्णय लेना आसान नहीं होता। देश हित और व्यवस्था को सही चलाने के लिए कभी दो कदम आगे बढ़ाना पड़ता है, तो कभी एक कदम पीछे खींचना पड़ता है।” इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि इस पूरे मामले में विपक्ष काम करने के बजाय केवल ‘आपदा में अवसर’ ढूंढने में लगा हुआ था।

गजेंद्र यादव ने धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा वापस लेने की मांग

बता दें की इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा की PM मोदी से आग्रह इस्तीफा स्वीकार ना करें। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा वापस लेने की मांग की है।

अपने इस्तीफा पत्र में प्रधान ने क्या कहा?

आपकों बता दें की आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपना इस्तीफा पीएम मोदी को सौप दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि “मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है। मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूँ। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं। किंतु 3 मई 2026 को हुई NEET-UG की परीक्षा में सामने आई अनियमितता पाई गई। भारत सरकार ने इसको तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच सीबीआई को सौंपी और परीक्षा को रद्द किया एवं पुनः परीक्षा की तिथि घोषित की गई। इसके साथ ही अगले वर्ष से इस परीक्षा को सीबीटी (Computer-based-test) मोड में करने का निर्णय लिया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-