ईडी ने प्रश्नपत्र ‘लीक’ मामले में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष को गिरफ्तार किया

Ads

ईडी ने प्रश्नपत्र ‘लीक’ मामले में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 04:03 PM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 04:03 PM IST

रायपुर, 25 जुलाई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में धनशोधन के आरोपों के तहत छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह जांच छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा वर्ष 2020 और 2021 में आयोजित राज्य सेवा परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के कथित रूप से लीक होने और परीक्षा प्रक्रिया में हेरफेर के आरोपों से संबंधित है।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद सोनवानी को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने दावा किया कि पूछताछ के दौरान सोनवानी के जवाब ‘‘टालमटोल वाले’’ रहे।

उन्होंने कहा कि आयोग के पूर्व अध्यक्ष को रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया जाएगा, जहां ईडी उनकी हिरासत का अनुरोध करेगी।

धनशोधन की यह जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के आधार पर शुरू की गई है।

भाषा अमित नेत्रपाल

नेत्रपाल