Reported By: Saurabh Singh Parihar
,रायपुर। CG BJP Core Group: छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश कोर ग्रुप का पुनर्गठन किया गया है। पार्टी ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के उद्देश्य से नए नेताओं को कोर ग्रुप में शामिल किया है। CM विष्णुदेव साय, डिप्टी CM अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप, अध्यक्ष किरणदेव, शिवरतन शर्मा, सरोज पांडेय, लता उसेंडी, अमर अग्रवाल, कृष्णमूर्ति बांधी, धरमलाल कौशिक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय को शामिल किया गया है।
CG BJP Core Group: बता दें कि मंगलवार को आयोजित कोर ग्रुप की बैठक में पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, रेणुका सिंह, बृजमोहन अग्रवाल और गौरीशंकर अग्रवाल शामिल नहीं हुए। पार्टी सूत्रों के अनुसार आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेतृत्व कोर ग्रुप में बदलाव कर रहा है।