CG College Admission Last Date 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, कॉलेजों में एडमिशन की डेट बढ़ी, खुद शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, जानें कब तक ले सकेंगे दाखिला

CG College Admission Last Date 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, कॉलेजों में एडमिशन की डेट बढ़ी, खुद शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, जानें कब तक ले सकेंगे दाखिला

CG College Admission Last Date 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, कॉलेजों में एडमिशन की डेट बढ़ी, खुद शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, जानें कब तक ले सकेंगे दाखिला

CG College Admission Last Date 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, कॉलेजों में एडमिशन की डेट बढ़ी, खुद शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, जानें कब तक ले सकेंगे दाखिला /image: AI Generated

Modified Date: August 16, 2026 / 11:23 am IST
Published Date: August 16, 2026 10:51 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ कॉलेज एडमिशन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 तक बढ़ी
  • सरकारी और निजी कॉलेजों में खाली सीटों पर प्रवेश का मौका मिलेगा
  • उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने इसे छात्रहित में लिया गया फैसला बताया

रायपुर। CG College Admission Last Date 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया है। छात्रहित को सर्वोपरि रखते कॉलेजों में एडमिशन की तारीख बढ़ा दी है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा (Tank Ram Verma) ने कहा कि हमारी सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाना है। दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के कई मेधावी युवा विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले सके थे।

एडमिशन 2026 की अंतिम तारीख क्या है?

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम नहीं चाहते कि तिथियों के फेर में किसी भी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब हो या वह उच्च शिक्षा से वंचित रह जाए। छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रवेश की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है। मैं सभी विद्यार्थियों से अपील करता हूँ कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश (Chhattisgarh College Admission Latest News)

CG College Admission Last Date 2026 छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। राज्य के जिन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में अभी भी सीटें रिक्त हैं, वहाँ छात्र अब 31 अगस्त 2026 तक दाखिला ले सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।

CG College Admission Last Date 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी, कॉलेजों में एडमिशन की डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक ले सकेंगे दाखिला

खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन (CG College Admission 31 August 2026)

CG College Admission Last Date 2026 उल्लेखनीय है कि इससे पहले विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई तक और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक तय की गई थी। लेकिन अंतिम तिथि बीतने के बाद भी कई महाविद्यालयों में सीटें खाली रह गई थीं और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कई अभ्यर्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए शासन ने तिथि विस्तार का यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.