CG Congress Candidates: सारे दिग्गज मैदान में!.. शिव डहरिया जांजगीर तो इस सीट से भूपेश पर सहमति, बिलासपुर में इस समाज का होगा उम्मीदवार

CG Congress Candidates: सारे दिग्गज मैदान में!.. शिव डहरिया जांजगीर तो इस सीट से भूपेश पर सहमति, बिलासपुर में इस समाज का होगा उम्मीदवार

CG Congress Candidates Final Name List

Modified Date: March 8, 2024 / 09:31 am IST
Published Date: March 8, 2024 7:24 am IST

रायपुर: लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी की तस्वीर साफ करने के लिए कांग्रेस की पहली केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक गुरुवार को समपन्न हुई। बैठक में लोकसभा की 100 से 125 सीटों को लेकर चर्चा की गई। कहा जा रहा है कि दक्षिण के राज्यों के अलावा, यूपी की कुछ सीटों, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड की सीटों के लिए नामों का अयलान आज-कल में हो सकता हैं। वही इस बैठक में छत्तीसगढ़ को लेकर विशेष चर्चा हुई। प्रदेश के 11 में से 6 सीटों पर नामों को लेकर सहमति लगभग बन चुकी हैं।

Read More: Shri Mahadev Ji Kripa: महादेव की कृपा से हर संकट हो जायेंगे दूर, इन राशियों के जीवन में आज से होगी नई शुरुआत, जानें अपना राशिफल

प्रदेश के लिए जिन सीटों और नेताओं के नामों पर सहमति बनी हैं उनमें राजनंदगांव से भूपेश बघेल, जांजगीर से शिव डहरिया, कोरबा से ज्योसना महंत, दुर्ग से राजेंद्र साहू और सरगुजा से शशि सिंह के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी हैं। वही शेष बची सीटों मसलन बस्तर, कांकेर,रायपुर, बिलासपुर और महासमुंद पर आज चर्चा होगी। बताया जा रहा हैं कि पीसीसी प्रमुख दीपक बैज बस्तर या कांकेर से चुनाव लड़ सकते हैं।

राहुल फिर अमेठी से?

चर्चा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो लगातार तीसरी बार उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी से होगा। पिछली बार राहुल गांधी यहां से 55 हजार से ज्यादा वोटों से हारे थे। अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने दावा किया है कि राहुल अमेठी से उतरेंगे। दिल्ली में हुई एक अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। उनका कहना था कि जल्द ही इस बारे में पार्टी ऐलान करेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेठी में इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कार्यकर्ता जमीन पर अपने कामों में जुट चुके हैं। कहा जा रहा है कि राहुल अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

(सभी नाम संभावित हैं और राजनीतिक सूत्रों के हवाले से हैं। IBC24 इन नामों की पुष्टि नहीं करता)

 

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown