CG Congress Latest News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति, देखें लिस्ट… किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
CG Congress Latest News: छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस ने संचार विभाग और मीडिया विभाग में 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है।
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संचार और मीडिया विभाग में नई नियुक्तियां कीं
- 5 नेताओं को मुख्य प्रवक्ता और 3 नेताओं को वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जारी हुआ आदेश
CG Congress Latest News: छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए अपने संचार विभाग और मीडिया विभाग में 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) के आदेशानुसार यह नियुक्ति आदेश की गई है। जिसमें में आरपी सिंह, अमित श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, सुरेंद्र वर्मा और वंदना राजपूत को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि नितिन भंसाली, सत्यप्रकाश और अभयनारायण राय को वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है।


Facebook


