Vasudha Upcoming Twist: करिश्मा की चालें हुई मिट्टी का ढ़ेर! प्रभात के ‘मित्तल’ अवतार ने मचाया हड़कंप, क्या देव-प्रभात का चक्रव्यूह, होगा सफल?

Vasudha Upcoming Twist: 'ZEE TV' के सबसे पसंदीदा शो 'वसुधा' के, आज के एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा और धमाकेदार इमोशन्स देखने मिलेगा। क्या देव और प्रभात के द्वारा बनाई गई योजना रंग ला पाएगी?

Vasudha Upcoming Twist: करिश्मा की चालें हुई मिट्टी का ढ़ेर! प्रभात के ‘मित्तल’ अवतार ने मचाया हड़कंप, क्या देव-प्रभात का चक्रव्यूह, होगा सफल?

Vasudha 5th May 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: May 5, 2026 / 03:44 pm IST
Published Date: May 5, 2026 3:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • करिश्मा फंस गई मित्तल के जाल में!
  • प्रभात सिंह चौहान की धमाकेदार एंट्री!

Vasudha Upcoming Twist: ZEE TV‘ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ के, आज के एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा और धमाकेदार इमोशन्स का एक गज़ब कॉम्बिनेशन देखने मिलेगा। प्रभात के सनसनीखेज़ खुलासे और उससे देव और वसुधा के रिश्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव ही आज की कहानी का सार है। देव और प्रभात के द्वारा बनाई गई योजना रंग लाती है।

Vasudha: मित्तल का धोखेबाज़ी!

घर पर “मित्तल” के नाम से एक काल्पनिक दुश्मन बनाया गया, जो हक़ीक़त में है ही नहीं।
यह देव और प्रभात की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था। मित्तल कंपनी और चौहान परिवार की दुश्मनी महज़ एक दिखावा है ताकि करिश्मा उनके बिछाए हुए जाल में आसानी से फंस सके।

अविनाश पर हुआ हमला!

फिर, वही हुआ जिसकी करिश्मा ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। प्रभात (मिस्टर मित्तल) बनकर करिश्मा के सामने आता है। वह अविनाश और करिश्मा को अपने कब्ज़े में कर उन पर हमला करता है। वह अविनाश पर जानबूझकर हमला करवाता है ताकि करिश्मा को उस पर शक न हो सके। करिश्मा उसे देखकर डर जाती है और अपने कारनामे कबूल कर लेती है।

Vasudha 5th May 2026 written update: करिश्मा का कबूलनामा!

वह डर के मारे, मिस्टर मित्तल से कहती है कि वह चौहान नहीं है और उसे बताती है किस प्रकार उसने चौहान हाउस पर कब्ज़ा किया और चंद्रिका के इस हालत की ज़िम्मेदार भी वह है। वह यह भी कहती है कि Chauhan की सारी प्रॉपर्टी उसने हथिया ली है किन्तु अब मित्तल से हाथ मिला कर, वह चौहान को पूरी तरह से ख़त्म करना चाहती है।

वसुधा बनेगी देव की ढाल!

दूसरी ओर, देव और वसुधा मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं। अविनाश की जान को ख़तरा है और धमकियां मिलने के बावजूद भी देव उस खतरनाक शख्स का सामना अकेले करना चाहता है किन्तु वसुधा, देव के साथ जाने की ज़िद पर अड़ी रहती है क्योंकि उसे आभास है कि इसमें जान का जोखिम है और वह देव को अकेले नहीं छोड़ सकती।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या करिश्मा, देव और प्रभात (मित्तल) के बिछाए हुए जाल में फंस जायेगी?

इन्हें भी पढ़ें:

Vasudha Upcoming Twist: अविनाश बनेगा बलि का बकरा! देव और मित्तल का हुआ आमना-सामना, क्या खुद के बुने चक्रव्यूह में फँसेगी करिश्मा?

Munawar Faruqui Baby Girl : इस मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन के घर आई ‘नन्ही परी’, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.