CG Crime News: छत्तीसगढ़ में घिनौनी करतूत, तीन बदमाशों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर किया चाकू से हमला, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में घिनौनी करतूत, तीन बदमाशों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर किया चाकू से हमला, CG Crime News: Woman Beaten Up in Khairagarh District
खैरागढ़ः CG Crime News छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के गातापार थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर गांव के ही कुछ युवकों ने उनके साथ इस हरकत को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CG Crime News पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांकरा निवासी एक महिला ने थाना गातापार में शिकायत दर्ज कराई है कि 4 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर में स्थित किराना दुकान में बैठी थी। इसी दौरान गांव के ही मनोज वर्मा, पंकज वर्मा और राजू वर्मा नशे की हालत में उसके घर में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे। शिकायत के अनुसार तीनों आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की। इस दौरान मनोज वर्मा ने महिला की गुप्तांग पर पैर से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। आरोप है कि मनोज वर्मा के हाथ में चाकू भी था, जिससे वार करने की भी कोशिश की गई। बीचबचाव के दौरान महिला के दाहिने हाथ में गहरी चोट लग गई। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने लकड़ी के डंडों से भी मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं।
बेटी के साथ भी की मारपीट
घटना के दौरान जब उसकी बड़ी बेटी बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और कमरे में घसीटकर उसके कपड़े फाड़ दिए। मामले में पुलिस ने आरोपी मनोज वर्मा, पंकज वर्मा और राजू वर्मा निवासी ग्राम सांकरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), 333 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ेंः-
- Jashpur Crime News: पति को था पत्नी के चरित्र पर शक, युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानकर इलाके में फैली दहशत
- Petrol-Diesel Shortage India: आज ही बढ़े घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, अब पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया बड़ा अपडेट
- Naxal Surrender News: बस थोड़ी देर और! नक्सलवाद के खात्मे से जुड़ी सबसे बड़ी खबर सुनने के लिए हो जाइए तैयार, सीएम के सामने…
- Durg Afeem Kheti Update: अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित, डिप्टी सीएम बोले- छोड़ेंगे नहीं गैरकानूनी काम करने वालों को, दीपक बैज ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया
- Khairagarh Drunk Men Woman Attack: नशे में खुद पर काबू नहीं रख पाए युवक, महिला के साथ घर के अंदर घुसकर की बदसलूकी, मन नहीं भरा तो प्राइवेट पार्ट… छत्तीसगढ़ के इस जिले का मामला
- Deputy CM Helicopter Emergency Landing: बन आई थी डिप्टी सीएम की जान पर बात, हजारों फीट ऊंचाई पर हेलीकॉटर से उठने लगा था धुआं, ऐसे बची भाजपा नेता की जान

Facebook


