CG Fraud News: मोटी कमाई के लालच में 50 से ज्यादा लोग बने ठगी के शिकार, जानें शातिरों ने कैसे बिछाया करोड़ों का जाल, तरीका जानकर पुलिस भी हैरान

Ads

CG Fraud News: राजधानी समेत अलग-अलग राज्यों कमाई का झांसा देकर मासूम लोगों से करोड़ों की ठगी की गई है। शातिरों ने कैसे बिछाया करोड़ों का जाल?

  • Reported By: Star Jain

    ,
  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 09:24 AM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 09:25 AM IST

CG Fraud News/Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • दोना-पत्तल मशीन और हर महीने ₹60-70 हजार कमाई का झांसा देकर 50 से अधिक लोगों से करीब ₹2.5 करोड़ की ठगी
  • छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत 5 राज्यों के लोग ठगी का शिकार हुए
  • । डीडी नगर थाना पुलिस ने शिकायत के बाद दस्तावेजों की जांच और मामले की तफ्तीश शुरू की

रायपुर। CG Fraud News: छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के कई मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर समेत अलग-अलग राज्यों से सामने आया है, यहां रोजगार और मोटी कमाई का झांसा देकर देश के कई राज्यों के मासूम लोगों से करोड़ों की ठगी की गई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

2.5 करोड़ की ठगी

CG Fraud News रायपुर के डीडी नगर थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब छत्तीसगढ़ समेत 5 अलग-अलग राज्यों से आए पीड़ित न्याय की गुहार लगाने पहुंचे। दोना-पत्तल मशीन दिलाने और हर महीने 60 से 70 हजार रुपये कमाने का लालच देकर इन लोगों से लगभग ढाई करोड़ रुपए से अधिक ऐंठ लिए गए। ठगी के इस जाल में देश की सीमा पर तैनात रहे एक रिटायर्ड फौजी से लेकर गरीब महिलाएं तक फंस चुकी हैं।

कैसे खेला गया ठगी का ये पूरा खेल?

CG Fraud News जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अलग अलग शहरों से आए 50 से अधिक पीड़ित न्याय की मांग को लेकर डीडी नगर थाना पहुंचे और आरोपी संचालक शैलेंद्र रजक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ितों के मुताबिक ठगी का यह पूरा खेल भारती महिला शक्ति फाउंडेशन और उसके संचालक शैलेंद्र रजक ने रचा था। लोगों को झांसा दिया गया था कि करीब पौने चार लाख की मशीन खरीदने पर उन्हें तैयार माल वापस खरीदने यानी बाय-बैक की गारंटी मिलेगी। जिससे हर महीने 60 से 70 हजार रुपये की बंधी-बंधाई कमाई होगी। लोगों के मुताबिक आज न तो उनसे माल खरीदा जा रहा है और न ही मशीन की देखरेख की जा रही है।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के 5 जिलों समेत मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के 50 से अधिक लोगों से करीब ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की बात सामने आ रही है। फिलहाल डीडी नगर थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर दस्तावेजों की जांच और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group

रायपुर में ठगी का मामला क्या है?

पीड़ितों का आरोप है कि दोना-पत्तल मशीन दिलाने और हर महीने ₹60-70 हजार कमाई का वादा कर उनसे लाखों रुपये लिए गए, लेकिन न बाय-बैक की सुविधा मिली और न ही वादा पूरा हुआ।

इस मामले में कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है?

शुरुआती जानकारी के अनुसार 50 से अधिक लोग इस कथित ठगी का शिकार हुए हैं।

कितनी रकम की ठगी का आरोप है?

पीड़ितों के अनुसार करीब ₹2.5 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी हुई है।

किन राज्यों के लोग प्रभावित हुए हैं?

छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोगों ने भी ठगी का आरोप लगाया है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

डीडी नगर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है और मामले की तफ्तीश जारी है।