CG Fraud News: मोटी कमाई के लालच में 50 से ज्यादा लोग बने ठगी के शिकार, जानें शातिरों ने कैसे बिछाया करोड़ों का जाल, तरीका जानकर पुलिस भी हैरान
CG Fraud News: राजधानी समेत अलग-अलग राज्यों कमाई का झांसा देकर मासूम लोगों से करोड़ों की ठगी की गई है। शातिरों ने कैसे बिछाया करोड़ों का जाल?
CG Fraud News/Photo Credit: AI
- दोना-पत्तल मशीन और हर महीने ₹60-70 हजार कमाई का झांसा देकर 50 से अधिक लोगों से करीब ₹2.5 करोड़ की ठगी
- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत 5 राज्यों के लोग ठगी का शिकार हुए
- । डीडी नगर थाना पुलिस ने शिकायत के बाद दस्तावेजों की जांच और मामले की तफ्तीश शुरू की
रायपुर। CG Fraud News: छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के कई मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर समेत अलग-अलग राज्यों से सामने आया है, यहां रोजगार और मोटी कमाई का झांसा देकर देश के कई राज्यों के मासूम लोगों से करोड़ों की ठगी की गई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
2.5 करोड़ की ठगी
CG Fraud News रायपुर के डीडी नगर थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब छत्तीसगढ़ समेत 5 अलग-अलग राज्यों से आए पीड़ित न्याय की गुहार लगाने पहुंचे। दोना-पत्तल मशीन दिलाने और हर महीने 60 से 70 हजार रुपये कमाने का लालच देकर इन लोगों से लगभग ढाई करोड़ रुपए से अधिक ऐंठ लिए गए। ठगी के इस जाल में देश की सीमा पर तैनात रहे एक रिटायर्ड फौजी से लेकर गरीब महिलाएं तक फंस चुकी हैं।
कैसे खेला गया ठगी का ये पूरा खेल?
CG Fraud News जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अलग अलग शहरों से आए 50 से अधिक पीड़ित न्याय की मांग को लेकर डीडी नगर थाना पहुंचे और आरोपी संचालक शैलेंद्र रजक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ितों के मुताबिक ठगी का यह पूरा खेल भारती महिला शक्ति फाउंडेशन और उसके संचालक शैलेंद्र रजक ने रचा था। लोगों को झांसा दिया गया था कि करीब पौने चार लाख की मशीन खरीदने पर उन्हें तैयार माल वापस खरीदने यानी बाय-बैक की गारंटी मिलेगी। जिससे हर महीने 60 से 70 हजार रुपये की बंधी-बंधाई कमाई होगी। लोगों के मुताबिक आज न तो उनसे माल खरीदा जा रहा है और न ही मशीन की देखरेख की जा रही है।
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के 5 जिलों समेत मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के 50 से अधिक लोगों से करीब ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की बात सामने आ रही है। फिलहाल डीडी नगर थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर दस्तावेजों की जांच और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Farmers News: धान बुवाई के बीच छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरुरी खबर, ट्रैक्टर को लेकर सख्त निर्देश जारी, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई… पढ़ें पूरी खबर
- Aaj Ka Rashifal 27 June 2026: आज शनिवार को बदल सकती है इन राशियों की किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
- Shukra Rashi Parivartan: शुक्र बदलेंगे चाल, 4 जुलाई से इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए द्वार, व्यापार और धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग
- छत्तीसगढ़ में नशे में धुत्त ट्रक चालक ने बालिका को रौंदने के बाद जमकर उत्पात मचाया

Facebook


