CG me Aaj Barish Kaha Hogi: कई जिलों में अगले दो दिनों तक होगी भारी बारिश, इन हिस्सों में लोगों को नहीं मिलेगी अभी राहत
CG me Aaj Barish Kaha Hogi: कई जिलों में अगले दो दिनों तक होगी भारी बारिश, इन हिस्सों में लोगों को नहीं मिलेगी अभी राहत
CG Weather Update Today/ Image Credit: IBC24 Customize
रायपुर: CG me Aaj Barish Kaha Hogi देशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बात करे छत्तीसगढ़ की तो यहां सावन के पहले ही दिनों से बारिश का दौर जारी है। हालांकि कुछ दिनों से बारिश रूकी हुई है। लेकिन कई जिलों में अभी भी रूक रूककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 16 अगस्त को छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए बारिश की संभावना जताई है।
Read More: Uttarakhand : कोलकाता जैसा एक और कांड, नर्स की रेप के बाद हत्या, लाश मिलने पर खुला राज
CG me Aaj Barish Kaha Hogi मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं सरगुजा और बिलासपुर सभांग के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
Read More: सपा प्रमुख से मिला छेड़छाड़ मामले का आरोपी, कहा: यादव होने के कारण फंसाया गया
आपको बता दें कि प्रदेश में एक जून 2024 से अब तक राज्य में 758.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से 13 अगस्त 2024 सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1698.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 381.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1236 मिलीमीटर है।

Facebook


