CG Murder over Extramarital Affair: प्रेमिका संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया पति, गुस्से में पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम… कांप जाएगी रूह

CG Murder over Extramarital Affair : प्रेमिका संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया पति, गुस्से में पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम... कांप जाएगी रूह

CG Murder over Extramarital Affair: प्रेमिका संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया पति, गुस्से में पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम… कांप जाएगी रूह

CG Murder over Extramarital Affair/Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 2, 2026 / 11:04 pm IST
Published Date: May 2, 2026 11:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पति के साथ अवैध संबंध बना हत्या का कारण
  • मृतिका सोनकली पर डंडे से ताबड़तोड़ वार
  • आरोपी महिला गिरफ्तार

CG Murder over Extramarital Affair: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अवैध संबंध ने एक महिला की जिंदगी छीन ली। यहां हत्यारिन ने अपने पति से नाजायज संबंध के शक में महिला की हत्या कर दी।कुकदूर थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति की प्रेमिका पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीट-पीटकर हत्या 

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला मंदाकिनी बैगा के पति अर्जुन बैगा और मृतिका सोनकली बैगा के बीच नाजायज संबंध थे। दरअसल 21 अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने अपने पति और उनके प्रेमिका दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया था फिर गुस्से में बेकाबू महिला ने पति के प्रेमिका के ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मृतिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कुकदूर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में