Narayanpur Conversion Controversy: 12 घंटें की बातचीत.. 14 अलग-अलग बैठकें! छत्तीसगढ़ के इस गांव में उपजे विवाद के सुलझाने में छूटे प्रशासन के पसीनें, जानिए लिए गए क्या-क्या निर्णय

12 घंटें की बातचीत.. 14 अलग-अलग बैठकें! छत्तीसगढ़ के इस गांव में उपजे विवाद के सुलझाने में छूटे प्रशासन के पसीने, CG News: Narayanpur Conversion Controversy

Narayanpur Conversion Controversy: 12 घंटें की बातचीत.. 14 अलग-अलग बैठकें! छत्तीसगढ़ के इस गांव में उपजे विवाद के सुलझाने में छूटे प्रशासन के पसीनें, जानिए लिए गए क्या-क्या निर्णय

Reported By: Ashfaque Ahmed,
Modified Date: June 24, 2026 / 12:16 am IST
Published Date: June 23, 2026 11:26 pm IST

नारायणपुर। Narayanpur Conversion Controversy: जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण को लेकर चल रहा विवाद प्रशासन की पहल पर सुलझ गया है। लगभग 12 घंटे तक चली मैराथन चर्चा और 14 दौर की बैठकों के बाद आदिवासी समुदाय तथा समुदाय विशेष के ग्रामीणों के बीच सहमति बन गई। समझौते के बाद गांव छोड़कर गए 26 परिवारों की घर वापसी का रास्ता साफ हो गया है।

Narayanpur Conversion Controversy: जानकारी के अनुसार विवाद को लेकर गांव में लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने हस्तक्षेप किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लगातार चर्चा कराई गई। देर रात तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्ष कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमत हुए।

बैठक में आदिवासी समुदाय ने समुदाय विशेष के लोगों को एक महीने के भीतर मूल धर्म में वापस लौटने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में समुदाय विशेष से जुड़े लोगों के निधन की स्थिति में गांव में शव दफनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ग्रामीणों ने समुदाय विशेष से जुड़े बाहरी व्यक्तियों के गांव में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। प्रशासन की मौजूदगी में हुए समझौते के बाद गांव का माहौल सामान्य होने लगा है। विवाद के कारण गांव छोड़कर गए 26 परिवार अब अपने घरों को लौट रहे हैं। प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।