CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 5 थाना प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मियों को तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें किसकी कहां हुई तैनाती

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 5 थाना प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मियों को तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें किसकी कहां हुई तैनाती

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 5 थाना प्रभारी समेत 14 पुलिसकर्मियों को तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें किसकी कहां हुई तैनाती

CG Police Transfer | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 30, 2026 / 10:50 am IST
Published Date: April 30, 2026 10:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • जिले में पहली बार अजाक थाना का गठन किया गया
  • 14 पुलिसकर्मियों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
  • अपराध नियंत्रण और तकनीकी जांच को प्राथमिकता देने का संकेत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: ​CG Police Transfer गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। यहां एक साथ 14 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर (Police Transfer) किया गया है। इस संबंध में एसपी मनोज खेलारी ने आदेश जारी किया है।

CG Police Transfer जारी आदेश में जिनमें 5 टीआई (निरीक्षक), 2 सब इंस्पेक्टर (उप-निरीक्षक), 1 एएसआई (सहायक उप-निरीक्षक), 2 प्रधान आरक्षक और 4 आरक्षक शामिल हैं। इस फेरबदल के साथ ही जिले के प्रमुख थानों और शाखाओं की जिम्मेदारी नए चेहरों को सौंपी गई है। ​नई व्यवस्था के अनुसार, शनिप रात्रे को गौरेला थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है, जबकि शैलेंद्र सिंह को मरवाही थाना प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।

जिले की यातायात व्यवस्था को सुधारने का जिम्मा अब सिद्धार्थ शुक्ला संभालेंगे, जिन्हें यातायात प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अंजना केरकेट्टा को नवगठित अजाक थाना के साथ-साथ महिला थाना प्रभारी का दोहरा दायित्व दिया गया है।

गौरतलब है कि जिले में पहली बार अजाक (अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण) थाने का गठन किया गया है, जो विशेष शिकायतों के निवारण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। ​विभागीय कामकाज में पारदर्शिता और तकनीकी मजबूती लाने के लिए अजय वारे को शिकायत शाखा का प्रभारी बनाया गया है, वहीं मनोज हनौतिया को साइबर सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने अपराध नियंत्रण और तकनीकी जांच को प्राथमिकता देने के संकेत दिए हैं। एसपी मनोज खेलारी द्वारा किए गए इस थोक तबादले से जिले के पुलिस तंत्र में नई ऊर्जा और प्रशासनिक सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।