CG Political Controversy: छत्तीसगढ़ का सट्टा कारोबारी नेता किस पार्टी का? मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व सीएम भूपेश के सोशल वॉर में फंस गए सिंहदेव, जानिए क्या है पूरा मामला
CG Political Controversy: छत्तीसगढ़ का सट्टा कारोबारी नेता किस पार्टी का? मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व सीएम भूपेश के सोशल वॉर में फंस गए सिंहदेव, जानिए क्या है पूरा मामला

CG Political Controversy
- रायगढ़ ऑनलाइन सट्टा मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस में तेज राजनीतिक घमासान
- भूपेश बघेल और ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
- टी.एस. सिंहदेव का नाम आने के बाद उन्होंने कहा- किसी अपराधी का समर्थन नहीं किया
CG Political Controversy: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस नेता की बयानबाजी से सियासत गरमा गई है। रायगढ़ में बड़े ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के खुलासे और आरोपी करन चौधरी की गिरफ्तारी के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोपी करन चौधरी के साथ वित्त मंत्री की तस्वीर को लेकर तंज कसा है। इस पूरे विवाद में भूपेश बघेल, ओपी चौधरी और टी.एस. सिंहदेव के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी (CG Political Controversy) देखने को मिल रही है।
भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि-
भाजपा की सत्ता भाजपा का सट्टा!! तस्वीरों में दिख रहा RSS का "सट्टा स्वयंसेवक" करन चौधरी है। प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी का बेहद खास ये "सट्टा स्वयंसेवक" उनके साथ "खाते-खिलाते" हुए और छत्तीसगढ़ "संवारते" हुए नजर आ रहा है। इसकी पहुंच सीधे मुख्यमंत्री तक भी है।
रायगढ़ में पकड़े गए सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सिंडिकेट का यह सरगना है। ब्लैक मनी को हवाला के ज़रिए सफ़ेद व्हाइट करता है। मौक़े से पुलिस को एक करोड़ से अधिक नकदी, नोट गिनने की मशीन, 4 मोबाइल और वित्तीय लेनदेन के अहम साक्ष्य बरामद होने की सूचना है।
सवाल यह है कि सट्टा, हवाला, ब्लैक मनी के इस खेल में खिलाड़ी तो पकड़ा गया है. लेकिन "कप्तान" का "वित्त" अब कौन सँभालेगा? इस तरीके के न जाने कितने "सट्टा स्वयंसेवक" शाखाओं में तैयार किए जा रहे हैं। सावधान!
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/2054598596725809644
ओपी चौधरी ने किया पलटवार
वही भूपेश बघेल के पोस्ट का ओपी चौधरी ने पलटवार (CG Political Controversy) किया है। मंत्री ने कहा,
भूपेश बघेल कल आपने एक सट्टेबाज द्वारा मेरे और मुख्यमंत्री के साथ पोस्ट की गई तस्वीर को आधार बनाकर अपराधियों को प्रश्रय देने का स्तरहीन आरोप लगाया है। आश्चर्य की बात है प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए अनर्गल झूठ का सहारा ले रहा है।
मैं उसी व्यक्ति की तस्वीरें आपकी सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे टी.एस. सिंहदेव के साथ और आपकी सरकार में मंत्री रहे जय सिंह अग्रवाल के साथ साझा कर रहा हूं। एक तस्वीर में तो वह कांग्रेस के पूरे कुनबे के साथ मुस्कुराता खड़ा है। टी एस सिंह देव वाली तस्वीर में तो उसकी पहुँच बेड रूम तक दिखायी दे रही है, मानो कि वह उनकी किचन कैबिनेट का हिस्सा हो। भूपेश बघेल- अब आप क्या कहेंगे? क्या अपने नेताओं पर भी वही आरोप लगाएंगे जो हम पर लगा रहे थे? क्या आप इन तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे ??
सार्वजनिक जीवन में स्वाभाविक है कि जब रोज अपने विधानसभा क्षेत्र में 200-400 माताएं-बहनें, युवा-बुजुर्ग आपके साथ तस्वीर खिंचवाते हैं, तो हर एक का बैकग्राउंड वेरीफाई करके ही मिलना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं हो पाता है। भूपेश जी, राजनीति में असली गुनाह अपराधी को जानते-बूझते संरक्षण देना है,जो आपकी सरकार पांच सालो तक देती रही।
मै आपसे पूछना चाहता हूं अगर हमारी सरकार इस व्यक्ति को प्रश्रय दे रही होती, तो क्या आज रायगढ़ पुलिस 1 करोड़ नकदी, नोट गिनने की मशीन और डिजिटल सबूतों के साथ इस सिंडिकेट को नेस्तनाबूद कर पाती? मैंने खुद आपके पोस्ट करने से 5-6 घंटे पहले ही इस बहादुरी के लिए रायगढ़ पुलिस को बधाई दी थी ,क्योंकि भाजपा जैसी पार्टी के लिए किसी भी अपराधी को प्रश्रय देने के बजाय उस पर कानूनी कार्यवाही करना प्राथमिकता है।
कांग्रेस भाजपा की राजनीति में यह फर्क साफ है भूपेश, आपकी सरकार में महादेव ऐप के आरोपी मुख्यमंत्री निवास में पनाह पाते थे। शराब घोटाले के सरगना ED की चार्जशीट के बाद भी आपके साथ मंच साझा करते थे। कोयला लेवी के आरोपी CMO से पूरे सिस्टम को चलाते थे।आपकी सरकार अपराधियों की ढाल बनी रही,और हमारी सरकार अपराधियों पर काल बनकर टूट रही है।
रायगढ़ की जनता आज भी याद कर सिहर उठती है; जब आपके राज में पुलिस अपराधियों की संरक्षक ही नहीं, बल्कि अपराधों की संचालक भी बन गई थी। जुआ सट्टा सबका संचालन पुलिस ही करवाती थी। आज वही पुलिस अपराधियों की कमर तोड़ रही है- यही सुशासन है। जिस प्रदेश को आपने 5 सालो तक लुटा आज जब हम उसे संवार रहे हैं, तो आप तस्वीरें दिखाकर ब्लेम-गेम का अनर्गल खेल खेल रहे हैं।
भूपेश बघेल, याद रखिए- विपक्ष की ये ओछी राजनीति छत्तीसगढ़ में शांति व्यवस्था की बुनियाद को कमजोर करेगी। जब अपराधी पर कार्रवाई हो तो विपक्ष को पुलिस का मनोबल बढ़ाना चाहिए, न कि अपराधी के बहाने सरकार को झूठा बदनाम करना चाहिए।विपक्ष का आक्रामक होकर आरोप लगाना तब जायज कहा जा सकता है,जब कार्यवाही न हो रही हो,जो आपकी सरकार के समय की हालत थी।
जनता-जनार्दन सब देख रही है, सब समझ रही है। इसीलिए पूरे देश और प्रदेश में कांग्रेस का यह हश्र हो रहा है। जब तक आप झूठ और नफरत की सियासत नहीं छोड़ेंगे, जनता आपको माफ नहीं करेगी। भाजपा राज में कानून का राज है यहां अपराधी की तस्वीर किसी के साथ हो, अपराधी के लिए असली मंजिल सिर्फ जेल है। क्योंकि हमारे लिए कुर्सी नहीं, छत्तीसगढ़ का भविष्य बड़ा है।
https://twitter.com/OPChoudhary_Ind/status/2054935203857232274
ओपी चौधरी ने टी एस सिंहदेव साधा निशाना
वही सटोरी करन चौधरी के साथ प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता टी एस सिंहदेव के फोटो को लेकर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निशाना साधा है, मंत्री ने कहा -
टीएस सिंहदेव आप एक अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन पड़े तो गलत संगत में ही हैं। जिनको आपने “किसी” कहकर संबोधित किया है, कभी उनके साथ आपकी जय-वीरू की जोड़ी मानी जाती थी।अगर वीरू जबरन किसी पर बाल्टी भर कीचड़ उछालेगा,तो संभावना तो बनती ही है कि जय पर भी कुछ छींटें पड़ जायें। मुझे प्रसन्नता है कि वैचारिक रूप से आप वही बात बोल रहे हैं, जो मैं भी अपने जवाब में कह रहा था।
https://twitter.com/OPChoudhary_Ind/status/2055122014722261447
एक जनप्रतिनिधि होने के नाते, मेरे द्वार सबके लिए खुले हैं: टी एस सिंहदेव
मंत्री के इस पोस्ट का जवाब (CG Political Controversy) देते हुए टी एस सिंहदेव ने कहा कि -
ओपी चौधरी का बिना किसी कारण, केवल किसी को जवाब देने के लिए मेरा नाम घसीटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, और पूरी तरक से अनावश्यक था। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते, मेरे द्वार सबके लिए खुले हैं - यह मेरी प्रतिबद्धता है और रहेगी। जो व्यक्ति यहां चर्चा में है, उसका संबंध एक धार्मिक संगठन से है, RSS से है, और BJP के कई नेताओं से भी है।
मुझसे मिलने आने वाले किसी भी व्यक्ति से - चाहे उनकी राजनीतिक विचारधारा कुछ भी हो - मैं संवाद करता हूं और करता रहूँगा। परंतु मैंने कभी किसी आपराधिक मंशा का समर्थन नहीं किया, न करता हूँ और न ही कभी करूंगा। इस मामले में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए और कानूनी रूप से अभियुक्त को न्यायोचित सजा मिलनी चाहिए।
https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/2054988179418304943
ये भी पढ़ें
- Mahasamund Lightning Incident: छत्तीसगढ़ में बारिश बनी काल, इतने लोगों की गई जान… कहीं आकाशीय बिजली से बेटे की मौत, तो यहां सड़क हादसे में युवक ने तोड़ा दम
- Mumbra Murder Case: इस बहाने प्रेमी को बुलाया फिर… प्रेमिका ने पति और भाई संग मिलकर दी दर्दनाक मौत, ड्रम में इस हाल में मिली लाश, कांप जाएगी रूह
- NEET 2026 New Exam Date : पेपर लीक कांड के बाद बदला पूरा खेल! 22 लाख उम्मीदवारों को फिर देना होगा NEET, पुराने रजिस्ट्रेशन के साथ अब इस दिन होगी परीक्षा
- CG Sushasan Tihar 2026: ये है साय सरकार का असली सुशासन… 850 ग्रामीणों ने लिया नश मुक्ति का संकल्प, कहा- आज से हाथ भी नहीं लगाएंगे
- Petrol Diesel Rates Increased : ‘चुनाव खत्म, अब वसूली शुरू!’ पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर कांग्रेस का PM Modi पर हमला, अखिलेश बोले- साइकिल ही है असली विकल्प
- Today Live Breaking News and Updates 15 May 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें ताजा रेट
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रायगढ़ में पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट का खुलासा किया है। कार्रवाई में करोड़ों रुपये की नकदी, नोट गिनने की मशीन और डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...Web Title: CG Political Controversy
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm