Raipur Crime News: अंतरराज्यीय चोर गैंग का पर्दाफाश, नागपुर से आकर सूने मकानों को बनाते थे निशाना, इतने आरोपी गिरफ्तार, वारदात के तरीके ने पुलिस के भी उड़ाए होश 

Raipur Crime News : अंतर्राज्जीय चोर गैंग का पर्दाफाश, नागपुर से आकर सूने मकानों को बनाते थे निशाना, इतने आरोपी गिरफ्तार, वारदात के तरीके ने पुलिस के भी उड़ाए होश 

Raipur Crime News: अंतरराज्यीय चोर गैंग का पर्दाफाश, नागपुर से आकर सूने मकानों को बनाते थे निशाना, इतने आरोपी गिरफ्तार, वारदात के तरीके ने पुलिस के भी उड़ाए होश 

Raipur Crime News/Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 1, 2026 / 11:38 pm IST
Published Date: May 1, 2026 11:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया
  • नागपुर से आकर सूने मकानों को बनाते थे निशाना
  • चोरी का सामान ज्वेलर को बेचने वाला भी गिरफ्तार

रायपुरRaipur Crime News: राजधानी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गैंग का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों समेत एक ज्वेलर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए आजाद चौक ACP ईशु अग्रवाल ने बताया कि दोनों शातिर चोर नागपुर से बाइक के जरिए रायपुर आकर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।

सूने मकानों को ऐसे बनाते थे निशाना

Raipur Crime News पुलिस के मुताबिक शातिर चोर विक्की उर्फ वीरेंद्र वर्मा, दुर्गेश निर्मलकर उर्फ छोट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और पुछताछ में बताया है कि चोरी की वारदात को बडे ही शातिराना अंदाज में अंजाम देते थे, आरोपी दुर्गेश रायपुर में रहकर सूने मकानों को रैकी कर टारगेट करता था और एक-दो दिन बाद अपने साथी वीरेन्द्र को नागपुर से चोरी के औजार लेकर बुलाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों के शहरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे हैं लेकिन अभी तक कहीं गिरफ्तार नहीं हुए थे।
ज्वेलर भी गिरफ्तार
Raipur Crime News आरोपियों ने बताया कि रायपुर के कबीर नगर, सरस्वती नगर के करीब तीन से चार बड़ी चोरियों को अंजाम दिया है जिनकी अभी तक FIR नहीं हुई है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि रायपुर के सूने मकानों से चोरी किए जेवरात राकेश डुमरे नामक ज्वेलर्स को नागपुर में बेचे जिसके बाद पुलिस ने ज्वेलर को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों चोरों और उनसे चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वेलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और महाराष्ट्र, एमपी पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना दी है।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.