CG Pre Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, इस दिन होगा मानसून का आगमन… जानिए किन जिलों में होगी जमकर बारिश
CG Pre Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।
CG Pre Monsoon Alert/Image: AI Generated
- छत्तीसगढ़ में 29 मई से बदलेगा मौसम का मिजाज
- कई इलाकों में तेज अंधड़ और हल्की बारिश के आसार
- रायपुर में तापमान 44.5 डिग्री, सभी जिलों में पारा 40 के पार
CG Pre Monsoon Alert: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वही, इसी बीच राहतभरी खबर सामने आई है कि छत्तीसगढ़ में 29 मई से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। जिससे लोगों को थोड़ी राहत ज़रूर मिलेगी।
अंधड़ और बारिश की चेतावनी
CG Pre Monsoon Alert मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होंगी, जिसके चलते कई इलाकों में अंधड़ और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि इससे गर्मी से पूरी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। गुरुवार को भी गर्म हवाओं और उमस ने लोगों की परेशानी कम नहीं होने दी। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के सभी 33 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है।
मौसम विभाग का अलर्ट
CG Pre Monsoon Alert मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 29 मई से शुरू होने वाली प्री-मानसून बारिश से लोगों को हल्की राहत जरूर मिलेगी, तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।
ये भी पढ़ें
- Bilaspur Girl Viral Video: आपने पहले कभी नहीं देखा होगा हाईवे पर स्टंटबाजी का ऐसा खतरनाक वीडियो, देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश! आप भी देखें
- Raipur Murder Case: रायपुर के युवक की यहां रेत में दफन मिली लाश, शराब पार्टी के बाद से था लापता, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार, पढ़िए दिल दहलाने वाली मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी
- Twisha Sharma Case Giribala Singh Arrest: सात घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार हुई गिरिबाला सिंह, त्विषा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन
- Twisha Sharma Case में बड़ा खुलासा! HC बोला- सिर्फ फांसी से नहीं हुई मौत, Giribala की जमानत रद्द
- Shivani Murder Case Truth: जिस युवती की सिर कटी मिली थी लाश… जिंदा वापस लौटी? देख फटी की फटी रह गई पुलिस की आंखे, इधर हत्या के आरोप में जेल भेजे गए भाई और पिता
- Jodhpur Crime News: कार के अंदर मिली कांग्रेस नेता समेत परिवार के 4 लोगों की लाशें, हालत देखकर दंग रह गई पुलिस, मौत से कुछ घंटे मांगी थी सुरक्षा
- ओडिशा में मां-बेटे को हिरासत में प्रताड़ित करने के मामले में महिला पुलिस निरीक्षक निलंबित

Facebook


